सोने-चांदी की चमक फिर पड़ी फीकी, पटना-रांची समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव

Updated:
विज्ञापन

सोने के कंगन, बिस्कुट और चांदी की सिल्लियां (Photo: AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gold-Silver Price 18 November 2026: आज सोने-चांदी के भाव में बदलाव हुआ है. पटना, रांची, लखनऊ समेत बड़े शहरों में 24 और 22 कैरट सोने और चांदी के ताजा रेट जानें.

विज्ञापन

Gold-Silver Price 18 November 2026: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. बुधवार को भी दोनों कीमती धातुओं के भाव में नरमी देखने को मिली. मंगलवार को सोना लगातार छठे दिन सस्ता हुआ था, वहीं चांदी भी अपने एक साल के निचले स्तर के करीब बनी हुई है. हालांकि आपको बता दें कि यहां बताए गए भाव पिछले कारोबारी सेशन की क्लोजिंग और आज के शुरुआती अपडेट पर आधारित हैं. 

विज्ञापन

आज 24 और 22 कैरट सोने का भाव कितना है?

आज 24 कैरट सोने की कीमत ₹13,604 प्रति ग्राम यानी ₹1,36,040 प्रति 10 ग्राम है. वहीं 22 कैरट सोना ₹12,470 प्रति ग्राम और 18 कैरट ₹10,203 प्रति ग्राम पर है. पिछले दिन के मुकाबले 24 कैरट सोना ₹76 और 22 कैरट सोना ₹70 प्रति ग्राम सस्ता हुआ है.

शहरआज का रेट (24 कैरट/22 कैरट)कल का रेट
पटना₹13,610 / ₹12,475₹13,604 / ₹12,470
रांची ₹13,610 / ₹12,475₹13,604 / ₹12,470
लखनऊ₹13,620 / ₹12,485₹13,604 / ₹12,470
दिल्ली₹13,620 / ₹12,485₹13,604 / ₹12,470
मुंबई₹13,604 / ₹12,470₹13,604 / ₹12,470
कोलकाता₹13,604 / ₹12,470₹13,604 / ₹12,470

चांदी का भाव कितना गिरा?

चांदी की कीमत में भी आज नरमी दर्ज की गई है. 18 नवंबर को चांदी ₹189.90 प्रति ग्राम यानी ₹1,89,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले दिन के मुकाबले एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है.

शहरआज का रेट (1 किलो)कल का रेट
पटना₹1,89,900₹1,90,000
रांची ₹1,89,900₹1,90,000
लखनऊ₹1,89,900₹1,90,000
दिल्ली₹1,89,900₹1,90,000
मुंबई₹1,89,900₹1,90,000
कोलकाता₹1,89,900₹1,90,000

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और ब्याज दरों को लेकर बनी आशंकाओं से सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है. हालांकि, कीमतें ओवरसोल्ड स्तर के करीब पहुंचने से आगे रिकवरी की संभावना भी बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: हॉलमार्क देखकर भी न खाएं धोखा! 5 साल से देश की 81% सोने की दुकानों की नहीं हुई जांच, खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola