Gold Price : मजबूत ग्लोबल ट्रेंड के चलते सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में भी उछाल, जानिए आज का गोल्ड प्राइस...
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Feb 2021 5:58 PM
Gold Price : एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरट सोना 337 रुपये की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था. ग्लोबल मार्केट में तेजी से यहां भी सोना चढ़ गया. इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1,808 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 28.08 डॉलर प्रति औंस पर थी.
-
दिल्ली में 24 कैरट सोना 337 रुपये की बढ़त के साथ किया कारोबार
-
इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1,808 डॉलर प्रति औंस बिका सोना
-
साल 2021 में 10 हजार रुपये तक सोना हो गया है सस्ता
Gold Price : मजबूत ग्लोबल ट्रेंड की वजह से मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 337 रुपये की बढ़त के साथ 46,372 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि, सोमवार को सोना 46,035 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसी तरह, चांदी भी 1,149 रुपये की बढ़त के साथ 69,667 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 68,518 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरट सोना 337 रुपये की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था. ग्लोबल मार्केट में तेजी से यहां भी सोना चढ़ गया. इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1,808 डॉलर प्रति औंस तथा चांदी 28.08 डॉलर प्रति औंस पर थी.
इस साल 10 हजार रुपये सस्ता हुआ सोना
इसके साथ ही, आपको यह भी बता दें कि इस साल सोना पिछले कुछ महीने के दौरान 10 हजार रुपये सस्ता हो चुका है. कोरोना संकट में यह 55 हजार रुपये के स्तर पर पहुंच गया था. विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का टीका लगने की शुरुआत के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट जारी है. टीका लगने के बाद आर्थिक गतिविधियों के तेजी से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है.
Also Read: Gold Price Today : 45 हजार रुपये से नीचे आएगा सोना! खरीदने के पहले जान लें ये खास बात, जानें नया रेट
Posted by : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










