ePaper

धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव, जानें कहां मिलेगा सस्ता

Updated at : 29 Oct 2024 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanteras Gold Shopping | Buy Digital Gold for Just Rs 10

Dhanteras Gold Shopping | Buy Digital Gold for Just Rs 10 / Symbolic

Gold Rate Dhanteras: व्यापारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सुस्ती के रुख के बीच स्थानीय बाजारों में आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की मांग में कमी से सोने की कीमतों में गिरावट आई.इस सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई और कॉमेक्स में भी कमजोरी देखने को मिली.

विज्ञापन

Gold Rate Dhanteras: आज संसार के प्रथम वैद्य महर्षि धन्वंतरि के प्रकटोत्सव के मौके पर पूरे देश में धनतेरस मनाया जा रहा है. धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी और धातु के बर्तन और नया सामान खरीदने की परंपरा है. खासकर, सोना-चांदी खरीदने का महत्व सबसे अधिक है. अगर आप भी धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी खरीदने का प्लान बनाए हुए हैं, तो इन दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमत जान लीजिए. ऐसा करने पर जब आप जौहरियों के पास सोना-चांदी का गहना, सिक्का आदि की खरीद करने जाएंगे, तो दुकानदार आपको चूना नहीं लगा पाएगा. आइए, जानते हैं कि सर्राफा बाजार में सोना-चांदी का ताजा भाव क्या है?

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना सस्ता

ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन (एआईबीए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार 28 अक्टूबर 2024 को सोने की कीमत 400 रुपये की गिरावट के साथ 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. 99.9% और 99.5% प्योर सोने ने शनिवार को 81,500 रुपये और 81,100 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वकालिक उच्चस्तर हासिल कर लिया था. हालांकि, चांदी 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही. इस बीच, सोमवार को 99.5% प्योर सोना 400 रुपये घटकर 80,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.

मांग में कमी आने से घट गया सोना का भाव

व्यापारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में सुस्ती के रुख के बीच स्थानीय बाजारों में आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की मांग में कमी से सोने की कीमतों में गिरावट आई. एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई और कॉमेक्स में भी कमजोरी देखने को मिली, क्योंकि इजरायल-ईरान संघर्ष में तनाव कम होने के संकेतों के बीच मुनाफावसूली देखने को मिली. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के अनुसार, मध्यम से लंबी अवधि में चांदी, सोने से बेहतर प्रदर्शन करेगी. अगले 12-15 महीनों में चांदी एमसीएक्स में 1.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम और कॉमेक्स पर 40 डॉलर प्रति औंस के लक्ष्य तक पहुंच जाएगी.

वायदा बाजार में भी गिर गया सोना

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे वायदा कारोबार में सोने की कीमत 136 रुपये की गिरावट के साथ 78,396 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर महीने की डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 136 रुपये यानी 0.17% की गिरावट के साथ 78,396 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इसमें 14,710 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.23% की गिरावट के साथ 2,748.40 डॉलर प्रति औंस रह गया.

इसे भी पढ़ें: नोएल टाटा ही नहीं, अपने बेटे को भी अपना उत्तराधिकार नहीं बनाते रतन टाटा, जानें क्यों

वायदा कारोबार में चांदी सस्ती

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ओर से अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 191 रुपये की गिरावट के साथ 96,943 रुपये प्रति किग्रा रह गई. एमसीएक्स में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 191 रुपये यानी 0.2% की गिरावट के साथ 96,943 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इसमें 22,894 लॉट का कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.17 प्रतिशत की हानि के साथ 33.72 डॉलर प्रति औंस रह गई.

इसे भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता एसआईपी का 21X10X12 फॉर्मूला, हर बच्चा बन जाएगा करोड़पति

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola