Gold Price Today: सोना-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट, जानें आज कितने सस्ते हुए गोल्ड और सिल्वर

Gold Price Today: सुगंधा सचदेव ने अपनी राय देते हुए कहा कि सोने में निवेश करने वालों को मीडियम से लॉन्ग टर्म के नजरिए से गिरावट में खरीद की रणनीति अपनाने की जरूरत है. वीकली गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन सितंबर 2020 के बाद सोने में अब तक की सबसे बड़ी तिमाही बढ़त दर्ज की गई है.
Gold Price Today : यदि आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो इसकी कीमत पर एक बार नजर जरूर दौड़ा लें. जी हां…सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को सोने-चांदी के रेट में गिरावट दर्ज की गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड 116 रुपये सस्ता हुआ है. इस गिरावट के बाद पीली धातु (Gold price) आज सुबह 51228.00 रुपये पर कारोबार करता नजर आया. वहीं, चांदी की कीमत की बात करें तो (Silver price today) यह भी घटी है.
सोमवार को चांदी के दाम में 173 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. चांदी 66569.00 पर कारोबार करती नजर आ रही है. बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना आज गिरावट के साथ 52650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. 22 कैरेट सोने की कीमत आज सुबह 10:00 बजे 48263 रुपये पर रही. वहीं, 18 कैरेट का भाव 39488 रुपये पर पहुंचता दिखा. इसी तरह 14 कैरेट गोल्ड का भाव 30713 रुपये रहा. बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 68430 रुपये रही.
लाइव मिंट में छपी खबर में Religare Broking के सुगंधा सचदेव ने सोने के भाव पर अपनी राय रखी है. उनका कहना है कि कीव के आसपास मिलिटरी ऑपरेशन हल्का करने के रूस के वादे के चलते सोने की तेजी में सुस्ती दिख रही है. हालांकि अभी भी रूस और यूक्रेन के बीच चल रही शांतिवार्ता को लेकर कोई ठोस बात सामने नहीं आई है. दोनों देशों के बीच तनाव घटाने के लिए अभी तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है. इस वजह से सोने को $1900 प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक सपोर्ट लेवल के आसपास सपोर्ट मिल रहा है.
Also Read: PM Kisan Updates: किसानों के लिए आई यह अच्छी खबर, जानना है आपके लिए जरूरी
आगे सुगंधा सचदेव ने अपनी राय देते हुए कहा कि सोने में निवेश करने वालों को मीडियम से लॉन्ग टर्म के नजरिए से गिरावट में खरीद की रणनीति अपनाने की जरूरत है. वीकली गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन सितंबर 2020 के बाद सोने में अब तक की सबसे बड़ी तिमाही बढ़त दर्ज की गई है. रूस और यूक्रेन का संकट अभी भी खत्म नहीं हुआ है. वहीं इस बीच बढ़ती महंगाई हैजिंग इस्ट्रयूमेंट के तौर पर सोने की निवेश अपील को बढ़ाने का काम कर रहा है. ऐसे में लंबे और मध्यम अवधि के नजरिए से सोने में गिरावट पर खरीद की रणनीति सबसे अच्छी रणनीति निवेशक के लिए साबित होगी.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




