ePaper

Gold Price Today : दिवाली के पहले क्या है सोने की कीमत जानें यहां

Updated at : 29 Oct 2020 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
Gold Price Today : दिवाली के पहले क्या है सोने की कीमत जानें यहां

Gold Price Latest Updates, Karva Chauth 2020, diwali 2020, Dhanteras 2020: यदि आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस त्योहारी सीजन में यह खबर आपके लिए खास है. gold and silver rate fall again

विज्ञापन

Gold Price Today : करवाचौथ (Karva Chauth 2020) , धनतेरस (Dhanteras 2020) और दिवाली (Diwali 2020) से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है. हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,915 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलीवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 46 रुपये यानी 0.09 प्रतिशत की हानि के साथ 50,915 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. इस अनुबंध में 13,717 लॉट के लिये कारोबार किया गया. न्यूयार्क में सोना 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,908.10 डालर प्रति औंस रह गया.

सोना 188 रुपये, चांदी 342 रुपये चढ़ी: रुपये की विनिमय दर में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 188 रुपये बढ़कर 51,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,032 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत भी 342 रुपये की तेजी के साथ 62,712 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 62,370 रुपये प्रति किलो रहा था.

तपन पटेल ने कहा : एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, रुपये के मूल्य में भारी गिरावट आने से दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 188 रुपये ऊंचा रहा. रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 16 पैसे की गिरावट के साथ 73.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. इस गिरावट का कारण घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली होने के साथ साथ अमेरिकी मुद्रा का मजबूत होना था जिसकी वजह से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना मामूली गिरावट के साथ 1,906.70 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी 24.45 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही.

दिवाली तक सोने की कीमत : 7 अगस्त 2020 की बात करें तो इस दिन सोने का सर्राफा बाजार में भाव 56200 के ऑल टाइम हाई पर नजर आ रहा था. सोने की कीमत कई चीजों पर निर्भर करती है. इसलिए यह सिर्फ कयास ही है कि सोना सस्ता हो सकता है. जानकारों की मानें तो मांग बढ़ने से मूल्य पर असर तो पड़ेगा, लेकिन कीमत में कोई बड़ी उछाल आने की संभावना नजर नहीं आ रही है. सोने की कीमत में अभी बड़ी तेजी के आसार नहीं दिख रहे है. अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती के कारण अतराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में गिरावट जारी है. जानकारों ने अनुमान लगाया है कि दिवाली के आसपास सोने के भाव में हल्की तेजी नजर आ सकती है, ऐसा मांग में आई तेजी के कारण होगा. माना जा रहा है कि सोने की कीमत 52000-54000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास दिवाली के दौरान रहेगा.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola