Gold Silver Price : रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सोने ने खोयी चमक, जानिए क्या रहा 10 ग्राम सोने का दाम

Author Agency|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

सोमवार को मार्केट में रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मंगलवार को सोना की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गयी. मंगलवार को बुलियन मार्केट में सोना 895 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 46,966 रुपये पर आ गया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सोमवार को मार्केट में रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मंगलवार को सोना की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गयी. मंगलवार को मार्केट में सोना 895 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 46,966 रुपये पर आ गया है. हालांकि, इसके पहले सोमवार को 10 ग्राम सोने की कीमत अब तक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 47,861 रुपये पर पहुंच गयी थी. वहीं, मार्केट में चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गयी और 1,110 रुपये प्रति किलोग्राम टूट गयी.

Also Read: Bullion Market में 45,883 रुपये के स्तर पर पहुंचा Gold, जानिए आज के सोना-चांदी का भाव

वायदा बाजार में भी सोने की चमक रही फीकी : कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा मंगलवार को 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 46,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर आ गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 45 रुपये या 0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 46,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. इसमें 11,754 लॉट के लिए कारोबार हुआ. इसी तरह अगस्त डिलिवरी के लिए सोना 32 रुपये या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 46,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. हालांकि, न्यूयॉर्क में सोना 0.13 फीसदी बढ़कर 1,736.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.

चांदी कीमत में 248 रुपये प्रति किलो गिरावट दर्ज : कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया, जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी 248 रुपये का भाव गिरावट के साथ 47,450 रुपये प्रति किग्रा रह गया. एमसीएक्स में जुलाई डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत 248 रुपये या 0.52 फीसदी की हानि को दर्शाति हुई 47,450 रुपये प्रति किग्रा रह गयी, जिसमें 8,345 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यू यॉर्क में चांदी का भाव 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 17.45 डॉलर प्रति औंस रह गया.

लॉकडाउन की वजह से बंद है सर्राफा बाजार : कोविड-19 की रोकथाम के लिए लागू ‘लॉकडाउन’ के बीच मंगलवार को भी सर्राफा कारोबार बंद रहा. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मामूली नरमी के साथ 1,731 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी का भाव 17.02 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित बना रहा. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि कोविड-19 के टीके के निकलने की उम्मीद में सोमवार की रात की बिकवाली के कारण सोने में शुरुआती लाभ समाप्त हो गया.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola