ePaper

PF News : क्या आप अपना ईपीएफओ यूएएन भूल गये हैं, ऐसे करें ऑनलाइन प्राप्त...

Updated at : 03 Oct 2021 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
PF News : क्या आप अपना ईपीएफओ यूएएन भूल गये हैं, ऐसे करें ऑनलाइन प्राप्त...

UAN News : अगर आप अपना यूएएन भूल गये हों तो आपको परेशानी हो सकती है, लेकिन अगर आप ये जान जायें कि आप अपना यूएएन फिर से कैसे प्राप्त कर सकते हैं, तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी.

विज्ञापन

एक कर्मचारी के लिए यूएएन बहुत ही खास है क्योंकि इसके बिना पीएफ खाते का कोई भी महत्वपूर्ण काम संभव नहीं है. पीएफ खातों की पोर्टेबिलिटी में भी ईपीएफ यूएएन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

ऐसे में अगर आप अपना यूएएन भूल गये हों तो आपको परेशानी हो सकती है, लेकिन अगर आप ये जान जायें कि आप अपना यूएएन फिर से कैसे प्राप्त कर सकते हैं, तो आपको कोई दिक्कत नहीं होगी, तो आइए जानते हैं कि अपना ईपीएफओ यूएएन ऑनलाइन कैसे प्राप्त किया जा सकता है.

-सबसे पहले आप epfindia.gov.in पर लाॅग इन करें.

-उसके बाद आपको होमपेज पर नो योअर यूएएन पर क्लिक करना है.

-उसके बाद अपने ईपीएफओ खाते से जुड़े अपने फोन नंबर को वहां दर्ज करें और कैप्चा कोड दर्ज करें.

– जो ओटीपी आपके मोबाइल पर आये उसे दर्ज करें

-उसके बाद आपको अपना पर्सनल डिटेल डालने कहा जायेगा, उसे भरें.

-फिर आपसे आधार नंबर, पैन नंबर और मेंबर आईडी डालने को कहा जायेगा, उसे डालें.

-तब आप शो माई यूएएन पर क्लिक करें.

-बस आपको अपना यूएएन मिल जायेगा

तो यह है यूएएन प्राप्त करने की आसान प्रक्रिया, आप इसका स्टेप बाई स्टेप पालन कर अपना यूएएन प्राप्त कर सकते हैं.

Also Read: Aryan Khan Arrested : कोर्ट ने आर्यन खान व दो अन्य को चार तारीख तक एनसीबी की कस्टडी में भेजा

हाल ही में ईपीएफओ ने ई नाॅमिनेशन की प्रक्रिया को अनिवार्य बना दिया है. ताकि अगर कर्मचारी की नौकरी के दौरान मौत हो जाये उसके नामिनी को सात लाख रुपये की सहायत मिले. यह सहायता बीमा पाॅलिसी के तहत दी जा रही है जिसके लिए कर्मचारियों को कोई भुगतान नहीं करना है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola