ePaper

विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजारों में खरीदारी का जारी रखा सिलसिला, दिसंबर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का किया निवेश

Updated at : 27 Dec 2020 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजारों में खरीदारी का जारी रखा सिलसिला, दिसंबर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का किया निवेश

Foreign investors continue to shop in Indian capital markets, invested more than 60 thousand crores in December : मुंबई : भारतीय पूंजी बाजारों में खरीदारी का सिलसिला जारी रखते हुए विदेशी निवेशकों ने दिसंबर माह में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है. डिपॉजिटरीज आंकड़ों के मुताबिक, एक दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच विदेशी निवेशकों ने इक्विटी बाजार में 56643 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया. वहीं, ऋण से जुड़े वित्तीय उपकरणों में 3451 करोड़ रुपये निवेश किये.

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय पूंजी बाजारों में खरीदारी का सिलसिला जारी रखते हुए विदेशी निवेशकों ने दिसंबर माह में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है. डिपॉजिटरीज आंकड़ों के मुताबिक, एक दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच विदेशी निवेशकों ने इक्विटी बाजार में 56643 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया. वहीं, ऋण से जुड़े वित्तीय उपकरणों में 3451 करोड़ रुपये निवेश किये.

जानकारी के मुताबिक, दिसंबर माह में अभी तक कुल शुद्ध निवेश 60 हजार 94 करोड़ रुपये का रहा है. मालूम हो कि नवंबर माह में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में 62951 करोड़ रुपये का निवेश किया था.

निवेशकों ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में भी रुचि दिखायी है. न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश इक्विटी प्रवाह अप्रैल 2000 से सितंबर के दौरान 500 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में देश में 500.12 अरब डॉलर का एफडीआई आया है.

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सीआईआई के ‘पार्टनरशिप समिट 2020′ में कहा था कि भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लगातार बढ़ रहा है. इस साल के पहले नौ महीनों में कोविड-19 महामारी के बाजवूद हमारा एफडीआई बढ़ा है. आज हमारी एफडीआई नीति दुनिया में सबसे सुविधाजनक और अनुकूल नीतियों में एक है.

गोयल के मुताबिक, सभी क्षेत्रों में स्वचालित मार्ग के जरिये 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दी गयी है. दूरसंचार, मीडिया, दवा और बीमा जैसे कुछ क्षेत्रों में विदेशी निवेशकों को निवेश के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी है. वहीं, नौ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां एफडीआई प्रतिबंधित है. ये क्षेत्र हैं- लॉटरी व्यवसाय, जुआ और सट्टेबाजी, चिट फंड, निधि कंपनी, रियल एस्टेट और तंबाकू-सिगरेट का कारोबार.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola