ePaper

Saving Tips: आते के साथ खत्म हो जाती है सैलरी! 50-30-20 का फॉर्मूला अपना कर हो जाएंगे मालामाल

Updated at : 24 Oct 2023 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
Saving Tips: आते के साथ खत्म हो जाती है सैलरी! 50-30-20 का फॉर्मूला अपना कर हो जाएंगे मालामाल

Saving Tips: अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनकी सैलरी आती है और कुछ दिनों में खत्म हो जाती है. उनके खर्च का हिसाब ही नहीं रहता कि पैसा कहा चला गया. ज्यादातर नौकरीपेशा लोग इस परेशानी से जूझते हैं. इससे हमारा निवेश प्रभावित होता है, क्योंकि हम भविष्य की खर्चों के लिए पैसे बचा नहीं पाते हैं.

विज्ञापन
undefined

Saving Tips: अगर आप भी ऐसी परेशानी का सामना कर रहे हैं तो सबसे पहला काम करें कि अपने सैलरी के मुताबिक खर्चों का एक बजट बनायें. मंथली बजट बनाने के लिए आप 50-30-20 के नियम की मदद ले सकते हैं. इस फार्मूले को काफी कारगर फाइनेंशियल प्लानिंग (Financial Planning) माना जाता है.

undefined

खर्च को मैनेज करने का 50-30-20 नियम का फार्मूला अमेरिकी सीनेट और टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल एलिजाबेथ वॉरेन ने दी थी. उन्होंने अपनी किताब All Your Worth: The Ultimate Lifetime Money Plan में खर्च को मैनेज करने के बारे में बताया. इसमें उन्होंने सलाह दी कि व्यक्ति को अपने आय को तीन हिस्सों में बांट लेना चाहिए.

undefined

एलिजाबेथ वॉरेन के फार्मूले में 50 का अर्थ है कि हमें अपनी कमाई का 50 प्रतिशत हिस्सा उन चीजों पर खर्च करना चाहिए जो हमारे लिए बेहद जरूरी है. जैसे घर का राशन, किराया, बच्चों की ट्यूशन फीस, बैंक का ऋण आदि.

Also Read: FD Rate of Interest: इस सरकारी बैंक में फिक्स डिपॉजिट पर मिलेगा 8% तक ब्याज, केवल 6 दिन बचा मौका
undefined

एलिजाबेथ वॉरेन ने बताया कि अपने सैलरी का 30 प्रतिशत हिस्सा अपनी चाहतों पर खर्च करो. हालांकि, ये खर्च ऐसे होते हैं जिन्हें आप टाल भी सकते हैं. इसके तहत फिल्म देखना, पार्लर जाना, शॉपिंग करना, बाहर खाना खाना या किसी अन्य शौक को शामिल किया गया है.

undefined

All Your Worth: The Ultimate Lifetime Money Plan किताब में एलिजाबेथ वॉरेन ने अपनी कमाई के 20 प्रतिशत हिस्से को रिटायरमेंट की प्लानिंग, बच्चों की उच्च शिक्षा, बच्चों की शादी और इमरजेंसी फंड के लिए रखने की जरूरत है.

undefined

अगर आप एलिजाबेथ वॉरेन, की इन बातों को ध्यान में रखकर अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे और महीने के खर्च को एक कॉपी पर लिखा करेंगे तो आपको अपने पैसे बचाने में मदद मिलेगी. इससे आप ज्यादा आसानी से पैसे भी बचा सकते हैं.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola