ePaper

पैन कार्ड धारक महिलाओं के खाते 1 लाख रुपये डालेगी केंद्र सरकार, जानें वायरल मैसेज का सच

Updated at : 09 Mar 2023 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
पैन कार्ड धारक महिलाओं के खाते 1 लाख रुपये डालेगी केंद्र सरकार, जानें वायरल मैसेज का सच

'Yojna 4u' नामक यूट्यूब चैनल में चलाये जा रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी पैन कार्ड धारक महिलाओं को एक लाख रुपये की नगद राशि प्रदान कर रही है. दावा यह भी किया जा रहा है कि पत्नी के पास पैन कार्ड है तो खाते में मिलेगी एक लाख रुपये.

विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं आज चलायी जा रही हैं. जिसके बारे में सोशल मीडिया में कई तरह की जानकारी भी रोजाना शेयर होती रहती हैं. कई बाद योजना के नाम पर लोगों को ठगने की भी कोशिश होती है. इस समय सोशल मीडिया में एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सभी पैन धारक महिलाओं को एक लाख रुपये देने की तैयारी में है. तो आइये इस वायरल मैसेज के बारे में पड़ताल करें.

क्या है वायरल मैसेज में

दरअसल ‘Yojna 4u’ नामक यूट्यूब चैनल में चलाये जा रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी पैन कार्ड धारक महिलाओं को एक लाख रुपये की नगद राशि प्रदान कर रही है. दावा यह भी किया जा रहा है कि पत्नी के पास पैन कार्ड है तो खाते में मिलेगी एक लाख रुपये.

क्या है वायरल मैसेज का सच

सोशल मीडिया में पैनकार्ड धारी महिलाओं को एक लाख रुपये दिये जाने की खबर वायरल होने के बाद पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने इसकी पड़ताल की. जांच में पाया गया कि यूट्यूब चैनल में जो दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से फर्जी है. पीआईबी की टीम ने ऐसे वायरल मैसेज पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी है. पीआईबी फैक्ट चेक ने लोगों को सावधान करते हुए लिखा, प्रमाणिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.

Also Read: Fact Check: पेट्रोल-डीजल पर मिलेगी पूरे 6000 रुपये की सब्सिडी? जानें वायरल मैसेज का सच

कई यूट्यूब चैनल पर हो चुकी है कार्रवाई

हाल के दिनों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे कई फर्जी यूट्यूब चैनल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे बैन कर दिया. फर्जी नाम वाले ऐसे चैनल योजनाओं के बारे में गलत और भ्रामक जानकारी देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं. सोशल मीडिया के दौर में आये दिन लोगों के पास से कई तरह की खबरें आती हैं. लेकिन वैसी सूचनाओं को बिना जांच किये दूसरों के पास भेजना भारी पड़ सकता है. इसलिए किसी भी वायरल मैसेज को दूसरों के पास शेयर करने से पहले उसकी हरहाल में पड़ताल कर लेनी चाहिए.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola