आज EPFO आपके EPF अकाउंट में जमा करेगा 8.5% ब्याज! अपना PF Balance उमंग ऐप्प, एसएमएस, मिस्ड कॉल से ऐसे करें चेक
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 Jul 2021 11:09 AM
Epfo Interest, How To Check Pf Balance: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा आज सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों के ईपीएफ (EPF) खाते में 8.5 फीसदी की ब्याज दर जमा कर दी जाएगी. इसकी सूचना ईपीएफओ ने खुद दी थी.
Epfo Interest, How To Check Pf Balance: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा आज सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों के ईपीएफ (EPF) खाते में 8.5 फीसदी की ब्याज दर जमा कर दी जाएगी. इसकी सूचना ईपीएफओ ने खुद दी थी.
आपको बता दें कि कोविड महामारी से प्रभावित देश के करीब 6 करोड़ से अधिक ईपीएफ होल्डरों को इस ब्याज दर का इंतजार है. जैसा कि ज्ञात हो मोदी सरकार के श्रम मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2020-21 का ब्याज 8.5 फीसदी तय किया था. दरअसल, यह ब्याज आपकी कुल जमा राशि का 8.5 फीसदी होगा.
आपको बता दें कि अभी 7 वर्षों का सबसे कम रेट ऑफ इंटरेस्ट चल रहा है. वित्त वर्ष 2018-19 में 8.65 प्रतिशत, 2017-18 में 8.55 प्रतिशत और 2016-17 में 8.65 प्रतिशत था. जबकि, 2019-20 से ब्याज दर 8.5 फीसदी पर चल रहा है.
आज पीएफ होल्डर अपना ईपीएफ अकाउंट आसानी से चेक करके जान सकते हैं बैलेंस. चेक करने के लिए किसी बैंक जाने की जरूरत नहीं, बल्कि, आसानी से एसएमएस, ऑनलाइन या मोबाइल व उमंग ऐप्प के जरिए भी चेक कर सकते हैं.
-
सबसे पहले epfindia.gov.in में लॉग इन करें
-
अपना UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें
-
अब e-passbook में क्लिक करें
-
डिटेल डालते ही नए पेज पर पहुंच जाएंगे
-
अब अपना मेंबर आईडी खोलें
-
यहां आपको आपका कुल ईपीएफ बैलेंस दिखने लगेगा.
Also Read: Lic Kanyadaan Policy: 130 रुपये का इंवेस्टमेंट, बेटी की शादी पर मिलेंगे 27 लाख, जानें इस स्कीम के बारे में
-
सबसे पहले उमंग ऐप्प खोलें
-
ईपीएफओ में क्लिक करें
-
यहां आपको Employee Centric Services में क्लिक करना होगा
-
जहां आपको पासबुक का ऑप्शन मिलेगा
-
अब यहां अपना UAN नंबर और पासवर्ड डालें
-
ओटीपी आपके रजिस्टर नंबर पर आ जाएगा
-
अब आपको ईपीएफ बैलेंस दिखने लगेगा.
Posted By: Sumit Kumar Verma
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










