ePaper

EPF balance : जनवरी से पहले आ सकता अपके पीएफ का ब्याज, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना बैलेंस

Updated at : 18 Dec 2020 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
EPF balance : जनवरी से पहले आ सकता अपके पीएफ का ब्याज, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना बैलेंस

EPF balance : कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने 6 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के खाते में जनवरी 2021 से पहले ही पैसे डाल देगा. यानी 31 दिसंबर से पहले एकमुश्‍त 8.5 प्रतिशत ब्‍याज का भुगतान हो सकता है.

विज्ञापन

EPF balance : कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने 6 करोड़ से अधिक कर्मचारियों के खाते में जनवरी 2021 से पहले ही पैसे डाल देगा. यानी 31 दिसंबर से पहले एकमुश्‍त 8.5 प्रतिशत ब्‍याज का भुगतान हो सकता है. इससे पहले सितंबर में श्रम मंत्री संतोष गंगवार की अगुआई में हुई ट्रस्टियों की बैठक में ईपीएफओ ने ब्याज को 8.15 फीसदी और 0.35 फीसदी की दो किस्तों में डालने का फैसला किया था.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है कि श्रम मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को 2019-20 के लिए ईपीएफ में एक बार में ही 8.5 फीसदी का ब्याज खाते में डालने का प्रस्ताव भेजा है. यह प्रस्ताव इसी दिसंबर महीने में भेजा गया है. इससे पहले, मार्च में हुई बैठक में 2019-20 के लिए ईपीएफ पर 8.5 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दी गई थी.

ऑनलाइन पासबुक से जानें अपना बैलेंस

ईपीएफओ की वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉग इन करें.

ई-पासबुक ऑप्शन पर क्लिक करें.

passbook.epfindia.gov.in पर जाएं.

यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा भरें.

ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस आ जाएगा.

मिस्ड कॉल से भी आप जान सकते हैं बैलेंस

अपने रजिस्टर्ड नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल.

दो घंटी के बाद आपका कॉल खुद ही कट जाएगा.

मैसेज के रुप में आपको पीएफ खाते का ब्योरा मिल जाएगा.

यह सेवा निशुल्क है.

उमंग ऐप से भी जान सकते हैं बैलेंस: उमंग ऐप के माध्यम से भी ईपीएफ खाताधारक अपने खाते की पासबुक देख सकते हैं, क्लेम कर सकते हैं और इसके साथ ही आप क्लेम स्टेटस (Claim status) के बारे में जानकारी भी हासिल कर सकते हैं. ऐप के इस्तेमाल के लिए यूजर के पास एक्टिव यूएएन होना चाहिए. साथ ही, यूजर का मोबाइल नंबर ईपीएफओ में रजिस्टर्ड होना चाहिए.

Also Read: Petrol Price, LPG Gas Price: 10 दिनों से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 15 दिनों में 100 रुपये हो गई रसेई गैस की कीमत, जानिये क्या है नई कीमत

एसएमएस के जरिये जान सकते है अपना बैलेंस: पीएफ बैलेंस एसएमएस के जरिये भी चेक कर सकते है. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN ENG लिखकर 7738 299 899 पर भेजें. इसके लिए भी आपका यूएएन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के साथ रजिस्टर्ड होना जरूरी है.

Also Read: Cyber Attack :अमेरिका में सबसे बड़ा साइबर हमला, हैकर्स ने उड़ाए कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, हो रही है जांच

Posted by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola