Dhanteras 2021 : रौनक लौटी, बाजार में उड़े 75 करोड़ रुपये, 15 टन सोने की बिक्री हुई

Updated:
विज्ञापन

Guwahati: Women buy jewellery on the occasion of the Dhanteras festival at a showroom in Guwahati, Tuesday, Nov. 2, 2021. (PTI Photo) (PTI11_02_2021_000060B)

धनतेरस पर देशभर में लगभग 75,000 करोड़ रुपये की अनुमानित बिक्री हुई. करीब 15 टन सोने के आभूषणों की बिक्री हुई, यह और अधिक भी हो सकती है. देश में धनतेरस पर अमूमन 20 से 30 टन सोना बिकता है.

विज्ञापन

आज धनतेरस के मौके पर बाजारों में दीपावली से पहले जमकर खरीदारी हुई जिसकी वजह से बाजारों रौनक लौटी. सोने और चांदी की बिक्री ने कोरोना वायरस से पहले के बाजार की याद दिलाई और रिकाॅर्ड बिक्री हुई.

विज्ञापन

देश में आज कोरोना संक्रमण के नये मामले दस हजार से भी कम आये जिसकी वजह से बीमारी को लेकर लोगों की चिंता और डर घटी है और वे त्योहारों को लेकर उत्सुक हैं. धनतेरस के मौके पर सोने के गहनों के गहनों की बिक्री में तेजी नजर आयी खासकर सोने के हल्के गहने ज्यादा बिके.

पीटीआई न्यूज के अनुसार कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि धनतेरस के मौके पर आभूषण उद्योग कोविड महामारी की वजह से आयी मंदी से उबरा है. धनतेरस पर देशभर में लगभग 75,000 करोड़ रुपये की अनुमानित बिक्री हुई. करीब 15 टन सोने के आभूषणों की बिक्री हुई, यह और अधिक भी हो सकती है. देश में धनतेरस पर अमूमन 20 से 30 टन सोना बिकता है.

Also Read: Election Results 2021 : जेपी नड्डा ने जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दी बधाई, कहा-समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध

धनतेरस के मौके पर देश में सोने और चांदी की खरीदी करने की परंपरा है. कीमती धातुओं से लेकर बर्तनों तक की खरीदारी के लिए यह सबसे शुभ दिन माना जाता है. सोने की कीमत आज दिल्ली में 46,000-47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola