ePaper

SIM Card, UPI, Demat Nomination, LPG: दिसंबर में बदल जाएंगे कई नियम, झट से देखें नहीं तो जेब पर पड़ेगा भारी

Updated at : 30 Nov 2023 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
SIM Card, UPI, Demat Nomination, LPG: दिसंबर में बदल जाएंगे कई नियम, झट से देखें नहीं तो जेब पर पड़ेगा भारी

Rule Changing in December: कई ऐसे नियमों में बदलाव होने वाला है जो सीधे आपकी जेब और जीवन पर असर डालने वाले हैं. इन नियमों के बारे में आपके पास जानकारी होनी जरूरी है.

विज्ञापन
undefined

Rule Changing in December: साल 2023 का आखिरी महीना कल से शुरू होने वाला है. इस नये महीने में कई ऐसे नियमों में बदलाव होने वाला है जो सीधे आपकी जेब और जीवन पर असर डालने वाले हैं. इन नियमों के बारे में आपके पास जानकारी होनी जरूरी है. आइये जानते हैं कि 1 दिसंबर, 2023 से क्या-क्या बदलाव होने वाला है.

undefined

सिम कार्ड से जुड़े नियम में हुआ बदलाव

सिम कार्ड से जुड़े नियम में एक दिसंबर से बड़ा बदलाव होने वाला है. पहले किसी व्यक्ति के पहचान पत्र पर कई सिम कार्ड खरीद सकते थे. मगर, एक दिसंबर से सिम कार्ड की संख्या सिमित कर दी गयी है. साथ ही, सिम कार्ड बेचने वाले को रजिस्ट्रेशन कराने से पहले केवाईसी पूरा करना होगा.

undefined

कई UPI ID होंगे बंद

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अपने नए गाइडलाइन में कहा है कि बैंक और थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन प्रोवाइडर्स ऐसे ग्राहकों के यूपीआई आईडी और उससे जुड़े मोबाइल नंबर की पहचान करें जिन्होंने पिछले एक साल या उससे ज्यादा वक्त से अपने यूपीआई आईडी का इस्तेमाल नहीं किया है. संस्थान ने ऐसे आईडी को बंद करने का निर्देश भी दे दिया है.

Also Read: Life Certificate नहीं दिया तो बंद हो जाएगा पेंशन, अब वीडियो कॉल पर सरकार दे रही ये बड़ी सुविधा,अभी जानें डिटेल
undefined

नहीं आएगी पेंशन

पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का आखिरी दिन 30 नवंबर है. जिन लोगों ने आखिरी दिन तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है. उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं आएगी. हालांकि, जब वो अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर देंगे तो पेंशन रिज्यूम कर दिया जाएगा.

undefined

एलपीजी केवाईसी कराना अनिवार्य

एलपीजी ग्राहकों को गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को बरकरार रखने के लिए 30 दिसंबर से पहले केवाईसी कराना जरूरी है. नहीं तो ग्राहकों की सब्सिडी बंद कर दी जाएगी. इसके अलावे इस महीने गैस की कीमतों में भी बदलाव होने की संभावना है.

undefined

HDFC Bank के कार्ड से जुड़े नियम में बदलाव

HDFC Bank ने अपने Regalia Credit Card से जुड़े कार्ड के नियमों में कुछ बदलाव किया है. इसमें एयरपोर्ट पर लाउंज से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है. इसका फायदा लेने वाले लूजर को तीन महीने में कार्ड से कम से कम एक लाख रुपये खर्च करना होगा. लूजर एक तिमाही में केवल दो बार कार्ड के जरिए लाउंज बेनिफिट ले सकेंगे.

undefined

डीमैट नॉमिनेशन कराना जरूरी

अगर आपके पास भी डीमैट खाता है और अभी तक आपने अपने खाते में नॉमिनी का नाम अपडेट नहीं किया है तो, दिसंबर में आपके पास आखिरी मौका है. इसमें आपको अपने नॉमिनी का पैन, पता, बैंक डीटेल, सिग्नेचर आदि अपडेट करना है. ऐसा नहीं करने वालों का खाता फ्रीज कर दिया जाएगा.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola