7th Pay Commission Updates: होली के पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी? जानें कितना बढ़ सकता है DA

Dearness Allowance hike/Central Government Employees Good News: बता दें कि जुलाई 2022 में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी हो गया था. अब इसमें 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा.
Dearness Allowance hike/ Central Government Employees : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक ऐसी खबर आयी है जो उनके चेहरे पर मुस्कान ला देगी. जी हां…महंगाई भत्ते से जुड़े आंकड़े आ चुके जिससे Dearness Allowance में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसकी तस्वीर साफ हो गयी है. इस बार भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है. यहां चर्चा कर दें कि जुलाई 2022 में महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी हो गया था. अब इसमें यदि 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी फिर की जाती है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा. इस बढ़ोतरी से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में खासा इजाफा देखने को मिलेगा.
लेबर मिनिस्ट्री ने बीते महीने नवंबर के AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी किये थे. केवल दिसंबर महीने के आंकड़ों का इंतजार था जो अब खत्म हो गया है. हालांकि जुलाई-नवंबर के आंकड़ों साफ हो गया था कि केंद्रीय कर्मचारियों का अगला DA hike कितना होगा. रिपोर्ट बताती है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए डीए बढ़ोतरी जनवरी 2022 में 3 प्रतिशत और दूसरी बढ़ोतरी 4 प्रतिशत जुलाई से प्रभावी हो गई थी.

आपको बता दें कि महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को साल में दो बार संशोधित किया जाता है. प्रत्येक साल 1 जनवरी और 1 जुलाई से प्रभावी यह प्रभावी होता है. केंद्र सरकार के लगभग 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को इसका लाभ प्राप्त होता है. एजी ऑफिस ब्रदरहुड, प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी की मानें तो केंद्र संभवत: होली से पहले मार्च में जनवरी डीए बढ़ोतरी की घोषणा करेगा.
Also Read: Video: नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के कर्मियों को दिया तोहफा, 15 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ताDA सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार द्वारा दिया जाने वाला जीवन यापन समायोजन भत्ता है. इसका कैलकुलेशन सरकारी कर्मचारियों के मूल वेतन (Basic Pay) के प्रतिशत के रूप में किया जाता है. केंद्र ने बीते साल दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ोतरी की घोषणा की थी. इसके बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़, असम, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा जैसे कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




