स्वीगी, जोमैटो, डुंजो की मदद से दवा लोगों के घर तक पहुंचायेगी सिप्ला हेल्थ
Cipla Health will bring medicine to peoples homes : सिप्ला की सहायक कंपनी स्टार्टअप सिप्ला हेल्थ ने बुधवार को कहा कि उसने सेहत संबंधी उत्पादों को सीधे घर तक पहुंचाने के लिए स्वीगी, जोमैटो और डुंजो के साथ साझेदारी की है. कोरोना वायरस महामारी के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर यह साझेदारी की गयी है
नयी दिल्ली : सिप्ला की सहायक कंपनी स्टार्टअप सिप्ला हेल्थ ने बुधवार को कहा कि उसने सेहत संबंधी उत्पादों को सीधे घर तक पहुंचाने के लिए स्वीगी, जोमैटो और डुंजो के साथ साझेदारी की है. कोरोना वायरस महामारी के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर यह साझेदारी की गयी है.
कंपनी ने एक बयान में बताया कि साझेदारों के मौजूदा वितरण नेटवर्क की मदद से सिप्ला हेल्थ देश के 45 शहरों के चार लाख लोगों की मांग को पूरा कर सकेगी. सिप्ला हेल्थ के सीईओ शिवम पुरी ने कहा, ‘‘हमने इन प्रमुख आपूर्ति साझेदारों के साथ गठजोड़ किया है क्योंकि हमारी आपूर्ति के साथ उनकी कार्यकुशलता की मदद से हम आबादी के एक बड़े हिस्से तक पहुंच सकेंगे.”
सिप्ला दवा बनाने वाली एक प्रतिष्ठित कंपनी है, जिसने कुछ समय पहले यह दावा किया था कि वह छह महीने के भीतर कोरोना वायरस से होने वाले संक्रमण को रोकने के लिए दवा बना लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए