अडानी अब नहीं हैं एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स, शेयर पिटने के बाद छीना ताज, अंबानी की बादशाहत बरकरार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Jun 2021 11:54 AM
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स नहीं रहे. अब वे एशिया के तीसरे सबसे रईस हो गये हैं. बता दें, बीते दिनों उनकी सभी 6 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. इसके वो नंबर टू से खिसक कर नंबर तीन पर आ गये है. ब्लूमबर्ग के अनुसार उनके नेटवर्थ में 3.91 अरब डॉलर की गिरावट आई है. इसके बाद उनकी नेटवर्थ 67.6 अरब डॉलर रह गई है.
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अब एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स नहीं रहे. अब वे एशिया के तीसरे सबसे रईस हो गये हैं. बता दें, बीते दिनों उनकी सभी 6 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. इसके वो नंबर टू से खिसक कर नंबर तीन पर आ गये है. ब्लूमबर्ग के अनुसार उनके नेटवर्थ में 3.91 अरब डॉलर की गिरावट आई है. इसके बाद उनकी नेटवर्थ 67.6 अरब डॉलर रह गई है.
तीसरे नंबर पर लुढ़के अडानीः शेयर बाजार में इस गिरावट के साथ ही अडानी अडानी भी फिसरकर दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गये हैं. वहीं, एक बार फिर चीन के जोंग शानशान एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स हो गये हैं. वहीं, मुकेश अंबानी का एशिया में बादशाहत बरकरार है. 84.5 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ मुकेश अंबानी एशिया के सबसे रईस शख्स बने हुए हैं.
पिट गये अडानी के शेयरः बुधवार को अडानी ग्रुप के शेयर में जबरदस्त गिरावट आयी. उनके शेयर बुरी तरह पिट गये. अडानी पावर के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ गई. वहीं अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आयी. अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में भी 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है.
दुनिया के 15वें रईस हैं अडानीः गौरतलब है कि, बीते महीने एशिया के अमीरों में नंबर टू रहने के बाद अब अडानी नंबर तीन पर खिसक गये है. वहीं दुनिया के अमीरो में भी वो 14 नंबर से खिसककर 15वें नंबर पर आ गये हैं. बता दें, नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के तीन विदेशी फंडों के अकाउंट पर रोक लगाने की खबर से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में भारी गिरावट ला दी.
बता दें, बीते दिनों ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सबसे अमीर लोगों की सूची में गौतम अडानी 14वें मोबर पर आ गये थे. और एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे. उन्होंने चीन के झोंग शानशान को पछाड़ दिया था. कई जानकारों ने उस समय कयास लगाये ते कि अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़ कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन जाएंगे.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










