ePaper

बैंक लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी, एसबीआई के बाद इस बैंक ने भी घटायी ब्याज दर

Updated at : 30 Mar 2020 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
BOB LBO Recruitment 2025

BOB LBO Recruitment 2025

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एसबीआई (State Bank of India) और बीओआई (Bank of india) के बाद अब बीओबी (Bank of baroda) ने उद्योग ऋण के लिए ब्याज दर में 0.75 फीसदी कटौती करने का ऐलान किया है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एसबीआई (State Bank of India) और बीओआई (Bank of india) के बाद अब बीओबी (Bank of baroda) ने उद्योग ऋण के लिए ब्याज दर में 0.75 फीसदी कटौती करने का ऐलान किया है. बैंक की ओर से ब्याज दर में की गयी इस कटौती से खुदरा, निजी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम (MSME) उद्योग से जुड़े उद्यमियों को तत्काल लाभ मिलने की गुंजाइश है. इस घोषणा के बाद यह ऋण ब्याज दर 7.25 फीसदी तक आ गयी है, जो 28 मार्च से मान्य है. बैंक ने एक बयान में कहा कि उसने अपनी रेपो रेट से जुड़ी ऋण ब्याज दर (RLLR) को 0.75 फीसदी घटा दिया है.

बता दें कि देश में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से बीते 25 दिसंबर से आगामी 21 दिन के लिए लागू लॉकडाउन के बाद रिजर्व बैंक की ओर से रेपो रेट को 5.15 फीसदी से घटाकर 4.40 फीसदी कर दिया गया है. बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपनी ब्याज दर में कटौती की है. बैंक ने कहा कि सभी तरह के खुदरा और निजी ऋणों पर 28 मार्च, 2020 से 7.25 फीसदी का ब्याज दर वसूल किया जाएगा.

बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विक्रमादित्य सिंह खिची ने कहा कि रिजर्व बैंक के ब्याज दरों में कटौती को बैंक ऑफ बड़ौदा ने तत्काल ग्राहकों तक पहुंचाने का काम किया है. हम अपने ग्राहकों के आगे आकर ऋण लेने को प्रोत्साहित करते हैं. हमारा बैंक आसान तरीके से उनकी ऋण जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन देता है. बयान के मुताबिक, पहले से चल रहे ऋणों पर ब्याज दर को मासिक अंतरालों के बाद ब्याज दरों में किये जाने वाले बदलाव के समय आरएलएलआर के अनुरूप कर दिया जाएगा.

गौरतलब है कि एसबीआई ने शुक्रवार को रिजर्व बैक की मौद्रिक नीति के ऐलान के कुछ ही घंटे के अंदर अपनी रेपो रेट और बाह्य मानक पर आधारित ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की कटौती करने की घोषणा की थी. इसके साथ ही, बैंक ऑफ इंडिया ने रविवार को बाह्य मानक आधारित ब्याज दर को 0.75 फीसदी घटाकर 7.25 फीसदी करने की घोषणा की है. नयी दरें एक अप्रैल,2020 से प्रभावी होगी.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola