Bank Holidays: मार्च 2022 में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, 18 को होली की छुट्टी

Bank Holidays in March 2022: भारतीय रिजर्व बैंक की सूची के अनुसार 18 दिन देश के बैंकों में काम होगा और 13 दिन बैंक बंद रहेंगे.
Bank holidays in March 2022: कल से मार्च का महीना शुरू हो रहा है. मार्च महीने की शुरुआत ही छुट्टी से हो रही है. एक मार्च को महाशिवरात्रि है और कल यानी एक मार्च मंगलवार को देश के सभी बैंक बंद रहेंगे. मार्च में 31 दिन होंगे जिनमें से 13 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी. मार्च में दो प्रमुख त्योहार है होली और शिवरात्रि.
भारतीय रिजर्व बैंक की सूची के अनुसार 18 दिन देश के बैंकों में काम होगा और 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. हालांकि सभी राज्यों में छुट्टी एक तरह के नहीं होंगे. गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक राज्यों के पर्व-त्योहारों के अनुसार बैंकों में छुट्टी की घोषणा करता है.
-
1 मार्च (मंगलवार): महाशिवरात्रि
-
3 मार्च (गुरुवार): लोसार, सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.
-
4 मार्च (शुक्रवार): मिजोरम में चापचर कुट के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
-
17 मार्च (गुरुवार) होलिका दहन, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.
-
18 मार्च: (शुक्रवार): होली कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, त्रिपुरा में सभी बैंक बंद रहेंगे.
-
19 मार्च: (शनिवार): होली/याओसांग के कारण उड़ीसा, मणिपुर और बिहार में बैंक बंद रहेंगे.
-
22 मार्च: (मंगलवार): बिहार दिवस के मौके पर बिहार में बैंक बंद रहेंगे.
-
महीने के दूसरे, चौथे शनिवार और महीने के सभी रविवारों को भी बैंक बंद रहेंगे.
-
रविवार: 6 मार्च 2022
-
दूसरा शनिवार: 12 मार्च 2022
-
रविवार: 13 मार्च 2022
-
रविवार: 20 मार्च 2022
-
चौथा शनिवार: 26 मार्च 2022
-
रविवार: 27 मार्च 2022
Also Read: रूस और यूक्रेन के बीच 5वें दिन भी युद्ध जारी, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उच्चस्तरीय बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




