आज बैंक जाने की गलती न करें! इस राज्य में सभी बैंक बंद, कहीं आपका शहर तो नहीं?
बैंक में छुट्टी का सांकेतिक फोटो, PHOTO एक्स
Bank Holiday Today: आज 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर बैंकों में छुट्टी का ऐलान हुआ है. जानिए किन-किन राज्यों में ब्रांच खुली रहेंगी.
Bank Holiday Today: अगर आप आज को किसी काम से बैंक की ब्रांच जाने की सोच रहे हैं, तो रुकिए! घर से निकलने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आज आपके राज्य में बैंक खुले हैं या बंद, वरना आपको बिना काम कराए खाली हाथ वापस लौटना पड़ सकता है.
आज किन-किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?
RBI के नियमों के मुताबिक, महीने का पांचवां शनिवार होने की वजह से आज देश भर के बैंक खुले रहते हैं. लेकिन आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर गुजरात के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक (जैसे SBI, PNB, BoB, Canara, Axis, HDFC, ICICI) बंद रहेंगे.
बिहार, यूपी और दिल्ली में खुलेंगे बैंक?
गुजरात के अलावा दूसरे राज्यों में आज बैंक खुले रहेंगे. बिहार के ग्राहकों को बैंक जाने में छुट्टी की वजह से कोई परेशानी नहीं होगी. इसके अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और कर्नाटक में भी बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे. इनके अलावा मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में भी बैंक के ब्रांच खुली रहेंगी.
बैंक बंद हैं तो पैसे कैसे निकालें और ट्रांसफर करें?
गुजरात में बैंक ब्रांच बंद होने का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों के सभी बैंकिंग काम रुक जाएंगे. छुट्टी के दिन भी कई डिजिटल सुविधाएं चालू रहेंगी.
ग्राहक इन सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं:
- UPI: Google Pay, PhonePe और दूसरे UPI ऐप से पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं.
- मोबाइल बैंकिंग: बैंक के ऐप से बैलेंस चेक करने और दूसरे ऑनलाइन काम करने की सुविधा मिलेगी.
- इंटरनेट बैंकिंग: ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे.
- ATM: ग्राहक ATM से जरूरत के मुताबिक कैश निकाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Bank Holiday November 2026: नवंबर में बिहार समेत इन राज्यों में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए