Akasa Air का पहले 60 दिनों में कैसा रहा प्रदर्शन? CEO ने बताया

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

Akasa Air: एयरलाइन ने इस साल अगस्त में परिचालन शुरू किया था. कंपनी के बेड़े में छह विमान हैं और चालू वित्त वर्ष के अंत तक बेड़े का आकार बढ़ाकर कुल 18 विमान तक करने की योजना है.

विज्ञापन

Akasa Air News: विमानन कंपनी आकाश एयर का प्रदर्शन परिचालन शुरू होने के पहले 60 दिनों में ‘संतोषजनक’ रहा है. एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय दुबे ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

एयरलाइन ने इस साल अगस्त में परिचालन शुरू किया था. कंपनी के बेड़े में छह विमान हैं और चालू वित्त वर्ष के अंत तक बेड़े का आकार बढ़ाकर कुल 18 विमान तक करने की योजना है. दुबे ने यहां कहा, हम अपने प्रदर्शन से बहुत खुश और संतुष्ट हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि एयरलाइन योजना के अनुसार ही चल रही है. कंपनी इस समय रोजाना 30 उड़ानें भर रही है. आकाश एयर ने 72 बोइंग-737 मैक्स विमानों का ऑर्डर दिया है. इसके अलावा यह जल्द ही यात्रियों को पालतू जानवर (कुत्ता, बिल्ली) अपने साथ ले जाने की इजाजत देगी.

Also Read: Akasa Air ने भरी उड़ान, जानें कितना है किराया और किन रूटों पर मिलेगी सर्विस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola