विदेशियों को छोड़ने के लिए लंदन तक स्पेशल उड़ान भरेगी एयर इंडिया

Author : KumarVishwat Sen Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Apr 2020 4:36 PM

विज्ञापन

एयर इंडिया कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए किये गये लॉकडाउन (बंद) के बीच देश में फंसे विदेशियों को उनके देश भेजने के उद्देश्य से चार से सात अप्रैल के बीच लंदन तक विशेष उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : एयर इंडिया कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए किये गये लॉकडाउन (बंद) के बीच देश में फंसे विदेशियों को उनके देश भेजने के उद्देश्य से चार से सात अप्रैल के बीच लंदन तक विशेष उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है. भारत में 21 दिन के लिए किया गया लॉकडाउन 14 अप्रैल तक है और इस अवधि के लिए सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है. हालांकि, विमानन नियामक डीजीसीए की अनुमति से इस अवधि के दौरान मालवाहक विमान और अन्य विमान उड़ान भर सकते हैं.

एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय परिवाहक चार अप्रैल से सात अप्रैल के बीच दिल्ली-लंदन मार्ग पर चार उड़ानें संचालित करेगा. अधिकारियों ने बताया कि पांच अप्रैल से सात अप्रैल के बीच मुंबई-लंदन मार्ग पर भी विमान उड़ान भरेंगे.

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को सोमवार को लिखे पत्र में एक एयरलाइन पायलट संघ ने आरोप लगाया था कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच भारतीयों को विदेश से लाने या विदेशियों को उनके देश छोड़ने के लिए चलायी जा रही उड़ानों पर एयर इंडिया के क्रू सदस्यों को जो सुरक्षा उपकरण मुहैया कराये जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता अच्छी नहीं है.

एयर इंडिया ने लॉकडाउन के बीच भारत में फंसे विदेशियों को बाहर निकालने के लिए इजराइल और जर्मनी तक की उड़ानें संचालित की हैं.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola