Adani के इस ओपन ऑफर में इन्वेस्टर्स ने नहीं दिखाया इंट्रेस्ट, जानें क्या है डील?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Sep 2022 5:38 PM
Adani Open Offer: अडाणी समूह की तरफ से लायी गई खुली पेशकश की अवधि शुक्रवार को समाप्त हो गई. दोनों कंपनियों के लिए अडाणी समूह की तरफ से खुली पेशकश 26 अगस्त को खुली थी. अडाणी समूह की तरफ से लायी गई 31,000 करोड़ रुपये की खुली पेशकश को निवेशकों से फीकी प्रतिक्रिया मिली है.
Adani Open Offer: स्विट्जरलैंड के होल्सिम समूह की दो भारतीय कंपनियों अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लिमिटेड में 26-26 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए अडाणी समूह की तरफ से लायी गई 31,000 करोड़ रुपये की खुली पेशकश को निवेशकों से फीकी प्रतिक्रिया मिली है.
अडाणी समूह की तरफ से लायी गई खुली पेशकश की अवधि शुक्रवार को समाप्त हो गई. दोनों कंपनियों के लिए अडाणी समूह की तरफ से खुली पेशकश 26 अगस्त को खुली थी.
Also Read: Explainer: अंबानी और अडानी के बीच जिस ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर होड़ मची है, वह आखिर है क्या?
एसीसी लिमिटेड ने शेयर बाजारों को बताया कि 4.89 करोड़ शेयरों की पेशकश के मूल प्रस्ताव की तुलना में शुक्रवार शाम 6.40 बजे तक सिर्फ 40.51 लाख शेयरों के लिए ही बोलियां आयीं. यह कुल पेशकश का सिर्फ 8.28 प्रतिशत है.
अंबुजा सीमेंट्स के मामले में तो यह आंकड़ा सिर्फ 1.35 फीसदी शेयरों का ही है. शेयर बाजारों पर शनिवार सुबह तक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अंबुजा सीमेंट्स के 51.63 करोड़ शेयरों की पेशकश के मूल प्रस्ताव की तुलना में महज 6.97 लाख शेयरों के लिए ही बोलियां आयीं.
अडाणी समूह ने मई में होल्सिम समूह की दोनों सीमेंट कंपनियों की नियंत्रक हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए 10.5 अरब डॉलर का सौदा किया था. उसके साथ ही उसने एसीसी लिमिटेड के लिए 2,300 रुपये प्रति शेयर और अंबुजा सीमेंट्स के लिए 385 रुपये प्रति शेयर की खुली पेशकश लाने की भी घोषणा की थी.
अडाणी समूह की तरफ से लायी गई खुली पेशकश को पूर्ण अभिदान मिलने की स्थिति में इसका आकार 31,000 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान था. हालांकि शुक्रवार को यह पेशकश बंद होने के समय बीएसई में एसीसी का शेयर 2.82 प्रतिशत बढ़कर 2,365 रुपये प्रति शेयर के भाव पर रहा. वहीं, अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 17.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 453.90 रुपये के भाव पर रहा. (इनपुट : भाषा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










