ePaper

Aadhaar Card Updates : आधार कार्ड को मोबाइल से लिंक कराने के लिए हैं परेशान, यहां देखें सबसे आसान तरीका

Updated at : 05 May 2021 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
Aadhaar Card Updates : आधार कार्ड को मोबाइल से लिंक कराने के लिए हैं परेशान, यहां देखें सबसे आसान तरीका

यूआईएडीआई हमारी पहचान का एक महत्पूर्ण हिस्सा बन गया है. कोई भी सरकारी काम हो या निजी काम कहीं न कही आधार की जरूरत पड़ती ही है. ऐसे में आधार कार्ड को फोन से लिंक करना आज की तारीख में जरूरी हो गया है. जालसाजों, धोखेबाजों और फर्जी काम करने वालों से बचने कगे लिए आधार को मोबाइल नंबर से लिंग करना आज की जरूरत बन गया है

विज्ञापन

यूआईएडीआई हमारी पहचान का एक महत्पूर्ण हिस्सा बन गया है. कोई भी सरकारी काम हो या निजी काम कहीं न कही आधार की जरूरत पड़ती ही है. ऐसे में आधार कार्ड को फोन से लिंक करना आज की तारीख में जरूरी हो गया है. जालसाजों, धोखेबाजों और फर्जी काम करने वालों से बचने कगे लिए आधार को मोबाइल नंबर से लिंग करना आज की जरूरत बन गया है. आधार को मोबाईल से लिंग करा लेने के जालसाजी की संभावना काफी कम हो जाती है.

ऐसे में अगर आपने अपने आधार का लिंक मोबाइल से नहीं कराया है तो हम यहां आसान स्टेप्स बता रहे है जिसको फॉलो कर आप आसानी से अपने आधार से मोबाईल को लिंक कर सकते हैं. सबसे पहले यह बता दें कि, अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से रजिस्टर कराने के लिए किसी भी दस्तावेज जमा कराने की जरूरत नहीं होती है. इसे बड़ी आसानी से आप कर सकते हैं. वो भी घर बैठे. आइए जानते हैं लिंक करने की पूरी प्रक्रिया.

  • सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट www.uidai.gov.in/ पर क्लिक करें.

  • इसके बाद माय आधार टैब पर जाएं

  • फिर लोकेट एन एनरोलमेंट सेंटर पर क्लिक करें. इससे आपको अपने नजदीकी आधार सेंटर की जानकारी मिल जाएगी, आप वहां जाकर आधार कार्ड को फोन नंबर से लिंक करा सकते हैं.

  • आधार केंद्र पर जाकर आधार सुधार फॉर्म को सही सही भर लें.

  • मोबाईल नंबर डाले जिसे आप रजिस्टर करना चाहते हैं.

  • आपने जो फार्म भरा है उसे सबमिट कर दें.

  • पहचान के लिए आपको सेंटर पर अपने बॉयोमेट्रिक्स देने होंगे.

  • प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर दिया जाएगा.

  • इस नंबर के सहारे आप आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं.

ऑनलाइन आधार कार्ड से मोबाइल को लिंक ऐसे करे

  • आधार से मोबाइल लिंक कराने का ऑनलाइन तरीकाः आज ऑनलाइन तरीके से भी अपने आधार से मोबाईल को लिंक कर सकते हैं.

  • टेलीकॉम ऑपरेटर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

  • जिस नंबर को आधार से लिंक करना है उसकी पुष्टी करें.

  • आपके फोन पर एक ओटीपी मैतेज आएगा.

  • ओटीपी सबमिट करें.

  • आधार नंबर फीड करें.

  • केवाईसी के लिए एक मैसेज आएगा.

  • जो ओटीपी आएगा उसे फील कर लें.

  • काम होने के बाद आपको कंफर्मेशन मैसेज मिल जाएगा.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola