7th Pay Commission: गुजरात सरकार ने मानी कर्मचारियों की मांग, इतना बढ़ा डीए

Updated:
विज्ञापन
7th Pay Commission: गुजरात सरकार ने मानी कर्मचारियों की मांग, इतना बढ़ा डीए

7th Pay Commission: सरकार के इस फैसले से तीसरी और चौथी श्रेणी के लगभग 37,000 जीएसटीआरसी कर्मचारियों को लाभ होगा. इसमें लगभग 30,000 ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं.

विज्ञापन

गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले कर्मचारियों की मांग तेज हो चली है जिससे सूबे की सरकार की परेशानी बढ‍़ सकती है. इस बीच खबर है कि गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (जीएसआरटीसी) के कर्मचारियों की यूनियनों ने मंगलवार को गांधीनगर में परिवहन मंत्री पूर्णेश मोदी के साथ देर रात बैठक की. इस बैठक में गुजरात सरकार द्वारा वेतन और भत्तों के संबंध में उनकी अधिकांश मांगों को स्वीकार करने के बाद सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला वापस ले लिया.

तीन प्रमुख यूनियनों के नेताओं के साथ बैठक

जानकारी के अनुसार मोदी ने मिलिंद तोरवणे की मौजूदगी में GSTRC कर्मचारियों की तीन प्रमुख यूनियनों के नेताओं के साथ बैठक की. जीएसआरटीसी के एक अधिकारी ने इस बाबत अंग्रेजी वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि मैराथन बैठक सफल रहा है. मंत्री के द्वारा यूनियनों की अधिकांश मांगों को स्वीकार कर लिया गया है. जीएसआरटीसी के कर्मचारियों के व्यापक हित में उनके त्वरित कार्यान्वयन का आदेश दिया गया है.

Also Read: World Bank ने गुजरात को दिया 35 करोड़ डॉलर का लोन, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएगी सरकार

सरकार के इस फैसले से तीसरी और चौथी श्रेणी के लगभग 37,000 जीएसटीआरसी कर्मचारियों को लाभ होगा. इसमें लगभग 30,000 ड्राइवर और कंडक्टर शामिल हैं. 1997 के बाद यह पहली बार है जब सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रदाता के कर्मचारियों के भत्तों को संशोधित करने का फैसला लिया गया है.

लगभग 30,000 ड्राइवर और कंडक्टर को लाभ

सरकार द्वारा स्वीकार की जाने वाली प्रमुख मांगों पर गौर करें तो इसमें अक्टूबर, 2021 से ड्राइवरों के ग्रेड पे को 1,800 रुपये से बढ़ाकर 1,900 रुपये और कंडक्टरों के ग्रेड पे को 1,650 रुपये से बढ़ाकर 1,800 रुपये करना शामिल है. लगभग 30,000 ड्राइवर और कंडक्टर को ये लाभ मिलेगा. जीएसआरटीसी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि 1 अक्टूबर तक इनके उच्च ग्रेड वेतन का 15 करोड़ रुपये बकाया है जो दिया जाएगा.

डीए को 11 प्रतिशत बढ़ाने पर सहमति

सरकार ने जुलाई, 2021 से महंगाई भत्ते (डीए) को 11 प्रतिशत बढ़ाने पर सहमति जतायी है. फरवरी 2023 से अतिरिक्त 3 प्रतिशत बढ़ाने पर भी सरकार ने हामी भर दी है. पांच साल की परिवीक्षा पर सेवा दे रहे और निश्चित वेतन पाने वाले ड्राइवर और कंडक्टर को 16,000 रुपये के बजाय 18,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा. अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने समूहिक रूप से छुट्ट पर जाने की चेतावनी दी थी जिसके बाद सरकार को ये फैसला लेना पड़ा. यहां चर्चा कर दें कि GSRTC के पास 8,000 बसों का बेड़ा है और औसतन 25 लाख यात्री प्रतिदिन इसकी सेवाएं लेते हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola