ePaper

नितिन गडकरी ने कहा, सरकार का अर्थव्यवस्था पर ध्यान, मगर सुरक्षा मसला भी अहम

Updated at : 17 Dec 2019 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
नितिन गडकरी ने कहा, सरकार का अर्थव्यवस्था पर ध्यान, मगर सुरक्षा मसला भी अहम

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा पांच करोड़ रोजगार सृजित करने को लेकर प्रयास जारी हैं. मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को उच्च प्राथमिकाता दे रही है, लेकिन सुरक्षा मसले भी अहम हैं. सरकार के विभाग तालमेल से न कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा पांच करोड़ रोजगार सृजित करने को लेकर प्रयास जारी हैं. मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को उच्च प्राथमिकाता दे रही है, लेकिन सुरक्षा मसले भी अहम हैं. सरकार के विभाग तालमेल से न कि अलग-अलग कोठरी में बैठकर काम करते है.

सड़क परिवहन, राजमार्ग और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) मंत्री ने कहा कि स्थिति चुनौतीपूर्ण है, लेकिन तीव्र आर्थिक वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ेगी. गडकरी ने कहा कि हमारा मिशन 5 करोड़ रोजगार सृजित करना है. हम अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं. बुनियादी ढांचा, खेती और जनजातीय विकास हमारी प्राथमिकता में हैं.
एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि एक समन्वित रुख है. भारत की अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण है, लेकिन सुरक्षा भी अहम है. सरकार को एक समय में विभिन्न विषयों पर काम करना होता है. हम अर्थव्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं. बुनियादी ढांचा विकास, खेती-बाड़ी और जनजातीय विकास भी समान रूप से महत्वपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि सरकार अलग-अलग कोठरी में बैठकर काम नहीं करती. उसे सभी पहलुओं को देखना होता है. राजमार्ग के बारे में गडकरी ने कहा कि अगले पांच साल में 17 लाख करोड़ रुपये मूल्य की परियोजनाओं पर काम किया जायेगा. इसमें से 2 लाख करेाड़ रुपये की परियोजनाओं पर मार्च तथा 3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर अगले साल काम होगा.

उन्होंने कहा कि राजमार्ग और पोत परिवहन क्षेत्र में पिछले पांच साल में संयुक्त रूप से 17 लाख करोड़ रुपये मूल्य के काम हुए. गडकरी ने यह भी कहा कि देश में 22 लाख और चालकों की जरूरत है और चालक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित के लिए प्रयास जारी हैं. महाराष्ट्र की सरकार के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वहां बनी गठबंधन की सरकार एक अस्वाभाविक तालमेल है, जो ज्यादा दिन नहीं चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola