चीन को आर्थिक मोर्चे लगा करारा झटका : औद्योगिक उत्पादन 17 साल के निचले स्तर पर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2019 5:52 PM
बीजिंग : चीन में निवेश और खुदरा बिक्री में गिरावट के साथ ही औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर जुलाई महीने में 17 साल के निचले स्तर पर आ गयी. बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली. आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में चीन के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 4.80 फीसदी रही. यह […]
बीजिंग : चीन में निवेश और खुदरा बिक्री में गिरावट के साथ ही औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर जुलाई महीने में 17 साल के निचले स्तर पर आ गयी. बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली. आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में चीन के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 4.80 फीसदी रही. यह 2002 के बाद का सबसे निचला स्तर है. जून में यह दर 6.30 फीसदी रही थी.
इसे भी देखें : चीन में 28 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंची आर्थिक वृद्धि, 2018 में 6.6 फीसदी की रफ्तार से बढ़ी अर्थव्यवस्था
ब्लूमबर्ग न्यूज के एक सर्वेक्षण के अनुसार, जुलाई में चीन के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर छह फीसदी रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया था. आंकड़ों से इस बात के भी संकेत मिलते हैं कि चीन में उपभोक्ता मांग में गिरावट आ रही है. खुदरा बिक्री जून के 9.80 फीसदी की तुलना में तेजी से गिरी और जुलाई में 7.60 फीसदी पर आ गयी. इस दौरान दीर्घकालिक निवेश की वृद्धि दर भी कम होकर 5.70 फीसदी पर आ गयी. चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 6.20 फीसदी पर आ गयी. यह करीब तीन दशक की सबसे कम दर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










