ePaper

टाइगर श्रॉफ ने खास अंदाज में दिशा पटानी को किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- खूब खाओ...

Updated at : 13 Jun 2022 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ ने खास अंदाज में दिशा पटानी को किया बर्थडे विश, वीडियो शेयर कर लिखा- खूब खाओ...

दिशा पटानी (Disha Patani) आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. खूबसूरत दिवा जो अपने दिलचस्प सोशल मीडिया पोस्ट से अपने प्रशंसकों को इंप्रेस करने में कभी असफल नहीं होती है.

विज्ञापन

एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani) आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. खूबसूरत दिवा जो अपने दिलचस्प सोशल मीडिया पोस्ट से अपने प्रशंसकों को इंप्रेस करने में कभी असफल नहीं होती है. दिन की शुरुआत के बाद से मलंग एक्ट्रेस को लगातार सोशल मीडिया पर बधाई संदेश मिल रहे हैं. इन सबके बीच उनके कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने भी उन्हें जन्मदिन की विशेष शुभकामनाएं दी हैं.

टाइगर श्रॉफ ने किया वीडियो शेयर

हीरोपंती एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बर्थडे गर्ल का वर्कआउट वीडियो शेयर किया है जिसमें दिशा हवा में बैकफ्लिप करती नजर आ रही हैं! वह अक्सर अपने जिम के वीडियो से अपने प्रशंसकों को हैरान करती रहती हैं. दिशा व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं. जबकि बैकग्राउंड में टाइगर इतनी आसानी से एयर फ्लिप करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, उम्मीद है इस साल आप और ऊंचा जायेंगी हैप्पी बर्थडे एक्शन हीरो. आज जमकर स्वादिष्ट भोजन खाओ और मस्ती करो.

undefined
टाइगर और दिशा के अफेयर के चर्चे

बता दें कि, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के अफेयर के चर्चे खूब है. दोनों कई मौकों पर साथ नजर आते हैं. दिशा एक्टर की फैमिली से भी काफी क्लोज है. टाइगर की मां और बहन के साथ वो हैंगआउट करती दिख जाती है. यही नहीं सोशल मीडिया पर टाइगर और दिशा एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करने से पीछे नहीं हटते. हालांकि अफेयर की खबर पर दोनों स्टार्स की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Also Read: CID फेम ऋषिकेश पांडे के साथ बस में हुई लूटपाट,कैश सहित चोरी हुए जरूरी डॉक्यूमेंट्स,एक्टर बोले-मजाक बन गया दोनों स्टार्स की आनेवाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो, दिशा पटानी को आखिरी बार सलमान खान-स्टारर राधे में देखा गया था, जो पिछले साल रिलीज़ हुई थी. अभिनेत्री के पास फिल्मों की एक दिलचस्प लाइनअप भी है. वह जल्द ही एक विलेन रिटर्न्स, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ योद्धा और प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ प्रोजेक्ट के में नजर आएंगी. वहीं टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन के साथ गणपथ में नजर आएंगे. उन्हें अक्षय कुमार के साथ बड़े मियां छोटे मियां के लिए भी चुना गया है. टाइगर के पास रेम्बो भी पाइपलाइन में है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola