ePaper

सुष्मिता सेन की बेटी रेने इस फिल्म से कर रही है बॉलीवुड में डेब्यू, सोशल मीडिया पर तसवीरें वायरल

Updated at : 05 Oct 2020 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
सुष्मिता सेन की बेटी रेने इस फिल्म से कर रही है बॉलीवुड में डेब्यू, सोशल मीडिया पर तसवीरें वायरल

Sushmita Sen daughter Renee bollywood debut,Suttabaazi : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) कुछ समय पहले अपनी वेब सीरीज आर्या को लेकर चर्चा में थी. अब उनकी बेटी रेने बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. रेने की डेब्यू फिल्म का नाम ‘सुट्टाबाजी’ (Suttabaazi ) होगा. इस फिल्म की शूटिंग की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Sushmita Sen daughter Renee bollywood debut,Suttabaazi : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) कुछ समय पहले अपनी वेब सीरीज आर्या को लेकर चर्चा में थी. अब उनकी बेटी रेने बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. रेने की डेब्यू फिल्म का नाम ‘सुट्टाबाजी’ (Suttabaazi ) होगा. इस फिल्म की शूटिंग की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

फिल्म ‘सुट्टाबाजी’ की तसवीरें सामने आई है, जिसमें रेने दिख रही है. इसकी शूटिंग शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान परिवार के रिश्तों पर है. फिल्म में कोमल छाबड़िया और राहुल वोहरा रिनी के माता-पिता के रोल में नजर आएंगे. बता दें कि हाल ही में बॉलीवुड में कई स्टारकिड्स ने इंट्री ली है और अब इसमें एक औऱ नाम जुड़ गया.

https://www.instagram.com/p/CF48qNBga34/

वहीं, फिल्म की बात करें तो इसका डायरेक्शन कबीर खुराना कर रहे हैं. फिलहाल फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है. बता दें कि सुष्मिता की दो बेटियां है रेने और अलीषा और दोनों को उन्होंने गोद लिया है. सुष्मिता आए दिन अपनी बच्चियों के साथ एंजॉय करती हुई नजर आती हैं. एक्ट्रेस अपनी बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी शेयर करती रहती है, जिसे फैंस काफी पसन्द करते है.

https://www.instagram.com/p/CAAbzGXly-r/

सुष्मिता के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें वेब सीरीज ‘आर्या’ में देखा गया था. इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज में सुष्मिता सेन और चंद्रचूड़ सिंह के अलावा सिकंदर खेर, नमित दास, अंकुर भाटिया, जयंत कृपलानी, सुगंधा गर्ग, विश्वजीत प्रधान और मनीष चौधरी मुख्य भूमिकाओं में थे.

Also Read: Bigg Boss 14 : किसी को फोन तो किसी को डॉग की फिक्र, बिग बॉस के मेहमान इन चीजों को करेंगे मिस

सीरीज का डायरेक्शन ‘नीरजा’ जैसी सफल फिल्म बनाने वाले राम माधवानी ने किया था. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola