ePaper

सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती को किया था मैसेज, श्रुति मोदी से कही थी ये बात, वॉट्सऐप चैट वायरल

Updated at : 11 Aug 2020 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती को किया था मैसेज, श्रुति मोदी से कही थी ये बात, वॉट्सऐप चैट वायरल

KK Singh whatsapp chat viral, Rhea Chakraborty : सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में हर दिन नये खुलासे हो रहे है. इस मामले में ईडी और सीबीआई की जांच जारी है. सोमवार को ईडी ने रिया सहित उनके भाई और पिता से 9 घंटे तक पूछताछ की. आज इस केस में अहम सुनवाई होनी है. वहीं, अब एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिता द्वारा रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को किए गए मैसेज भी सामने आए हैं. ये मैसेज 2019 में केके सिंह (KK Singh) ने रिया को किया था, जिसमें उन्होंने अपने बेटे का हाल पूछा था.

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुशांत के पिता ने 2019 नवंबर में अपने बेटे का हाल जानने के लिए रिया को मैसेज किया था. इसके अलावा इसमें ये भी कहा गया कि उन्होंने श्रुति मोदी को भी मैसेज किया था. लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया.

सुशांत के पिता ने मैसेज में लिखा था, ‘जब तुम जान गई कि मैं सुशांत का पापा हूं तो बात क्यों नहीं की. आख‍िर बात क्या है? फ्रेंड बनकर उसका देखभाल और उसका इलाज करवा रही हो तो मेरा भी फर्ज बनता है कि सुशांत के बारे में सारी जानकारी मुझे भी रहे. इसलिए कॉल कर मुझे भी सारी जानकारी दो.’

undefined

श्रुति मोदी को मैसेज में उन्होंने लिखा था, ‘मैं जानता हूं कि सुशांत के सारे काम और उसे भी तुम देखती हो. वह अभी किस स्थिति में है, इसके लिए बात करना चाह रहे थे. सुशांत से बात हुई थी तो वह कह रहा था कि मैं बहुत परेशान हूं. अब तुम सोचो कि एक पिता को कितनी चिंता होगी उसके लिए. इसलिए तुमसे बात करना चाह रहा था. अब तुम बात नहीं कर रही हो तो मैं मुंबई जाना चाहता हूं. फ्लाइट का टिकट भेज दो.’

undefined

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ उनके परिजन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इधर सुशांत सिंह मौत मामले की जांच के लिए SIT गठित की गयी है. जिन छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उसमें रिया चक्रवर्ती व उनके परिजन, इंद्रजीत चक्रवर्ती, संध्या चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी, और अन्य.

Also Read: सुशांत सिंह राजपूत की ये ख्वाहिश रह गई अधूरी, अब एक्टर की भांजी ने अपने पोस्ट में बताया

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola