Selfiee: 2000 स्क्रीन पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की सेल्फी, पहले दिन इतने करोड़ का कर सकती है बिजनेस

Updated:
विज्ञापन
Selfiee: 2000 स्क्रीन पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की सेल्फी, पहले दिन इतने करोड़ का कर सकती है बिजनेस

अक्षय कुमार, इमरान हाशमी, नुसरत भरुचा और डायना पेंटी स्टारर फिल्म सेल्फी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आज हम आपको फिल्म से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताएंगे.

विज्ञापन

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सेल्फी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म की कहानी कुछ अलग टाइप की है, जिससे ऑडियंस में बज बना हुआ है. राज मेहता द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक प्रशंसित कॉमेडी ड्रामा है. फिल्म में इमरान हाशमी, नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये है फिल्म की कहानी

कहानी एक स्टार, उसके सुपरफैन के इर्द-गिर्द घूमती है और क्या सुपरफैन उस स्टार के खिलाफ जाता है, जिसका वह कभी प्रशंसक था. फिल्म को हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा U/A प्रमाणित किया गया था, जिसमें अंतिम क्रेडिट सहित 147 मिनट (2 घंटे और 27 मिनट) का स्वीकृत रनटाइम था.

सेल्फी भारत में करीब 2,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

सेल्फी के निर्माता 2,000 स्क्रीन के आसपास रिलीज हो रही है. रिलीज के आकार को मेट्रो शहरों में लक्षित किया गया है. फिल्म के आसपास कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. जिससे मेकर्स को उम्मीद है कि ये दर्शकों को जरूर पसंद आएगी. सेल्फी की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. दर्शक Book My Show पर जाकर फिल्म की टिकट ले सकते हैं. वहीं पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार ये 8 करोड़ के आसपास कमा सकती है.

Also Read: Gadar 2: सनी देओल की फिल्म गदर 2 के वो 5 दिलचस्प बातें, जिसे जानकर बढ़ जाएगी आपकी फिल्म देखने की एक्साइटमेंट
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज किया था. कॉमेडी के तड़के के साथ एक्शन ड्रामा में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी हैं. गुड न्यूज फेम राज मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह मलयालत फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस की हिंदी रीमेक है. इसके अलावा एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के पहले शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी कर ली है. टाइगर श्रॉफ भी फिल्म का हिस्सा है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola