ePaper

दोस्त ने प्रेगनेंट नीना गुप्ता को दी थीं 'गे' शख्स से शादी करने की सलाह, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Updated at : 17 Jun 2021 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
दोस्त ने प्रेगनेंट नीना गुप्ता को दी थीं 'गे' शख्स से शादी करने की सलाह, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) इन दिनों अपनी ऑटोबायॉग्रफी 'सच कहूं तो' (Sach Kahun Toh) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बुक के जरिए नीना ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है. एक्ट्रेस ने किताब में बताया है कि बिना शादी के जब वो मां बनने वाली थी, तो उन्हें उनके एक दोस्त ने 'गे' शख्स से शादी कर लेने की सलाह दी थी. लेकिन एक्ट्रेस ने इसके लिए मना कर दिया था.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) इन दिनों अपनी ऑटोबायॉग्रफी ‘सच कहूं तो’ (Sach Kahun Toh) को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बुक के जरिए नीना ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है. एक्ट्रेस ने किताब में बताया है कि बिना शादी के जब वो मां बनने वाली थी, तो उन्हें उनके एक दोस्त ने ‘गे’ शख्स से शादी कर लेने की सलाह दी थी. लेकिन एक्ट्रेस ने इसके लिए मना कर दिया था.

नीना गुप्ता ने ‘सच कहूं तो’ में लिखा है कि जब वह प्रेग्नेंट थी तो उनके दोस्त सुजॉय मित्रा ने उन्हें एक गे बैंकर से शादी कर लेने की सलाह दी थी. नीना ने लिखा कि उसके दोस्त सुजॉय मित्रा ने उसे बताया कि वह व्यक्ति सामाजिक दबाव से बचने के लिए शादी करना चाहता था. उस शख्स ने एक्ट्रेस से कहा था कि इस शादी के बाद उसके बच्चे को नाम मिल जाएगा, लेकिन वो और उनकी और उनके बच्चे की कोई जिम्‍मेदारी नहीं उठाएगा.

https://www.instagram.com/p/CJxaG6vsUSS/

जूम के एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस पर नीना गुप्ता ने ये रिएक्शन दिया था कि, ‘सिर्फ विवाद से बचने के लिए शादी करना सही नहीं लगा. मुझे पता था कि मुझे बहुत मुश्किल सवालों के जवाब देने होंगे. एक पब्लिक फीगर होने का मतलब था कि हमारी जिदंगी, मेरी और मेरे बच्चो की, हमेशा अटकलों के लिए तैयार रहेगी. लेकिन मैंने खुद से कहा कि जब मैं उन परेशानियों का सामना करूंगी तब मैं सब संभाल लूंगी. तब तक, मैं अपने आपको ढीले कपड़ों में छिपा लूंगी.’

गौरतलब है कि नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं, जिससे उन्हें बेटी मसाबा पैदा हुई थी. वहीं, इस किताब में एक्ट्रेस ने सतीश कौशिक से जुड़ा एक किस्सा भी लिखा है, जिसमें जब वो प्रेग्नेंट थी तो सतीश ने उन्हें शादी का प्रपोजल दिया था. लेकिन नीना ने इस बात के लिए मना कर दिया था.

नीना ने किताब में लिखा है, सतीश कौशिक ने उनसे कहा था कि, अगर उनका बच्चा डार्क स्किन का होता है तो वह कह सकती हैं कि यह उनका बच्चा है और दोनों शादी कर लेंगे. किसी को इस बारे में पता नहीं चलेगा. लेकिन नीना ने ये ऑफर स्वीकार नहीं किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola