Shehzada Leaked Online: ‘शहजादा’ के मेकर्स को लगा झटका, रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म

Updated:
विज्ञापन
Shehzada Leaked Online: ‘शहजादा’ के मेकर्स को लगा झटका, रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म

कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म ‘शहजादा’ लेकर आ रहे है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. लेकिन रिलीज के कुछ घंटों बाद ही मूवी ऑनलाइन लीक हो गई है. ऐसे में इससे फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकती है.

विज्ञापन

Shehzada Leaked Online: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म ‘भूल भुलैया’ साल 2022 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाया था और ये साल 2022 में बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी. आज उनकी मूवी ‘शहजादा’ (Shehzada) रिलीज हो गई है. लेकिन मेकर्स के लिए बुरी खबर है. रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ये ऑनलाइन लीक हो गई.

फिल्म शहजादा हुई ऑनलाइन लीक

कार्तिक आर्यन, कृति सेनन और परेश रावल स्टारर फिल्म शहजादा रिलीज के कुछ ही घंटों बाद पायरेसी का शिकार हो गई. टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट की मानें तो मूवी ऑनलाइन लीक हो गई और ये 1080, 720, 480, 360, 240, HD में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है. यह फिल्म विभिन्न टोरेंट साइट्स जैसे Filmyzilla, Movierulz, Telegram, Tamilrockers, और अन्य पर फ्री में HD डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. बता दें कि लोग शहजादा फ्री डाउनलोड, शहजादा एमपी4 एचडी डाउनलोड, शहजादा तमिलरॉकर्स, शहजादा टेलीग्राम लिंक, शहजादा मूवी फ्री एचडी डाउनलोड और शहजादा मुफ्त डाउनलोड के लिए लिंक खोज रहे.

पठान भी हुई थी पायरेसी का शिकार

बता दें कि किसी भी वेबसाइट को ऐसा करना गैर कानूनी है. इससे पहले भी कई मूवीज पायरेसी का शिकार हो चुकी है और इससे फिल्मों की कमाई पर असर पड़ता है. लिहाजा शहजादा के मेकर्स को ये जानकर तगड़ा झटका लगेगा. ऑनलाइन लीक होने की वजह से हर मेकर्स को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ता है. हाल ही में पठान फिल्म भी ऑनलाइन लीक हो गई थी.

Also Read: कार्तिक आर्यन बोले- मुझे बस नंबर वन एक्टर बनना है, बताया- शहजादा में परेश रावल को थप्पड़ मारना क्यों था मुश्किल

शहजादा के लिए कार्तिक आर्यन की फीस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन ने शहजादा के लिए 20 करोड़ चार्ज किए है. जबकि कृति सेनन ने 5 करोड़ रुपये चार्ज किए है. वहीं, परेश रावल ने 1.5 करोड़ रुपये और मनीषा कोइराला ने 1 करोड़ लिए है. इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट भी दिखेंगी और उन्होंने इसमे काम करने के लिए 45 लाख चार्ज किए है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola