ePaper

जया बच्चन ने नव्या नवेली के पॉडकास्ट में किया खुलासा, बताया शादी से पहले बिग बी ने रख दी थी ये बड़ी शर्त

Updated at : 30 Oct 2022 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
जया बच्चन ने नव्या नवेली के पॉडकास्ट में किया खुलासा, बताया शादी से पहले बिग बी ने रख दी थी ये बड़ी शर्त

नव्या नवेली के पॉडकास्ट में जया बच्चन ने बताया कि शादी से पहले बिग बी ने उनके सामने क्या शर्त रखी थी. एक्ट्रेस ने कहा, बिग बी ने उनसे कहा था कि वो ऐसी पत्नी नहीं चाहते जो 9-5 वाली जॉब करें. बता दें कि अगले साल अमिताभ बच्चन और जया की शादी को 50 साल हो जाएंगे.

विज्ञापन

What The Hell Navya: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों से दूर है, लेकिन किसी ना किसी वजह से वो सुर्खियों में रहती है. नव्या का पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ में वो हर बार ऐसी चीज लेकर आती है, जो चर्चा का विषय बन जाता है. लेटेस्ट पॉडकास्ट में नव्या की नानी और एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने बताया कि शादी से पहले बिग बी ने उनके सामने एक शर्त रखी थी.

जया बच्चन का खुलासा

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है. ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगह दोनों फैंस उन्हें पसन्द करते है. अगले साल दोनों की शादी को 50 साल हो जाएंगे. जी हां, 50 साल. इस बीच नव्या नवेली के पॉडकास्ट में जया ने बताया कि शादी से पहले बिग बी ने उनके सामने क्या शर्त रखी थी. जया ने कहा, उन्होंने अक्टूबर के महीने में शादी करने का फैसला किया था क्योंकि उस दौरान उनके सारे प्रोजेक्ट खत्म हो जाते. एक्ट्रेस ने कहा, बिग बी ने उनसे कहा था कि वो ऐसी पत्नी नहीं चाहते जो 9-5 वाली जॉब करें. वह चाहते थे कि जया काम करें, लेकिन हर दिन नहीं. साथ ही कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स भी करें सही लोगों के साथ करें.

जया बच्चन ने कही ये बात

नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में जया बच्चन ने ये भी कहा कि, मुझे कोई समस्या नहीं है अगर आपके (नव्या) बिना शादी के भी बच्चा है, मुझे वास्तव में कोई समस्या नहीं है. उन्होंने कहा कि, किसी रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए शारीरिक आकर्षण बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि, हमारे समय के दौरान हम प्रयोग नहीं कर सके, लेकिन आज की पीढ़ी करती है और क्यों नहीं करें.

Also Read: जया बच्चन बोलीं- बिना शादी भी मां बन सकती है नव्या नवेली नंदा, स्टारकिड के पॉडकास्ट में कही ये बड़ी बात

जया- अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में

जया बच्चन की फिल्मों की बात करें तो वो फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी दिखेंगी. इसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और धर्मेंद्र है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. वहीं, अमिताभ बच्चन की अपकमिंग मूवी ऊंचाई है, जो अगले महीने रिलीज होगी. इसमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परिणीत चोपड़ा, सारिका, डैनी, नीना गुप्ता जैसे बड़े कलाकार है. पिछली बार बिग बी फिल्म गुडबॉय में नजर आए थे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola