ePaper

बोकारो : 27 को सीसीएल और डीवीसी का होगा ऐतिहासिक चक्का जाम आंदोलन

Updated at : 23 Nov 2023 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
बोकारो : 27 को सीसीएल और डीवीसी का होगा ऐतिहासिक चक्का जाम आंदोलन

27 नवंबर को आहूत सीसीएल एवं डीवीसी का चक्का जाम आंदोलन ऐतिहासिक होगा. आंदोलन गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश प्रकाश चौधरी की अगुवाई में होगा.

विज्ञापन

27 नवंबर को आहूत सीसीएल एवं डीवीसी का चक्का जाम आंदोलन ऐतिहासिक होगा. आंदोलन गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश प्रकाश चौधरी की अगुवाई में होगा. ये बातें आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन महतो ने बालीडीह स्थित गोविंद मध्य विद्यालय में बुधवार को जिला कार्यसमिति की बैठक में कही. कहा कि आजसू आंदोलन से ऊपजी हुई पार्टी है. इसलिए पार्टी लगातार राज्यहित से लेकर जिला स्तर तक आंदोलनरत है. कहा कि 26 नवंबर को पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो के बोकारो आगमन के दौरान जगह-जगह स्वागत किया जायेगा. मौके पर पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रकाश शर्मा, उमेश जयसवाल, मिश्रीलाल महतो, तापेश मेहता, अजय गोस्वामी, अभय शर्मा, मुन्ना ओझा, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रखंड स्तरीय प्रभारी हुए नियुक्त

बैठक में ग्राम प्रभारियों का चयन के लिए बोकारो जिला के विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी की नियुक्ति की गयी. इनमें चास प्रखंड से सचिन महतो, कार्तिक गोराई, राजेश महतो, सुशेन रजवार, अश्विनी महतो, दुर्गाचरण महतो, चंदनकियारी से सुभाष शेखर, राजेश भगत, आलोका देवी, वशिष्ठ सिंह चौधरी, तपन सिंह चौधरी, तपन रजवार, मानिक माहथा, अनवर अंसारी, जरीडीह से काशीनाथ सिंह, डॉ बीएन महतो कसमार से अजय सिंह, नरेंद्र महतो, पेटरवार से राजेश विश्वकर्मा, प्रभात मिश्रा, सूरज महतो, गोमिया से अमरदीप महाराज, बुच्चू सिंह, कुलदीप प्रजापति, बेरमो से काशीनाथ सिंह, शक्ति प्रसाद महतो, चंद्रपुरा से नवीन महतो, बिगन महतो, अनूप मुर्मू, नावाडीह से जयलाल महतो जेली, टिकैत महतो, सुरेश महतो, प्रो अलाउद्दीन आंसरी, फकरूद्दीन अली, चास नगर से अशोक महतो, संतोष कुमार महतो, बंकू बिहारी सिंह, अहमद सौदागर, अभय शर्मा, बोकारो महानगर से संजय चक्रवर्ती, विकाश माहथा, सपन मिश्रा, फुसरो नगर से संतोष महतो, महेंद्र चौधरी, अरविंद पांडेय व दीपक महतो को प्रखंड स्तरीय प्रभारी नियुक्त किया गया.

Also Read: बोकारो: आईटीआई चास में रोजगार मेला कल, मैट्रिक, इंटर, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी ले सकते है भाग

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola