बिहार: खुद देख नहीं सकती, लेकिन दूसरों की दीपावली रौशन करने में जुटी दिव्यांग छात्राएं, देखिए तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: दीपावली के मौके पर पटना की दिव्यांग छात्राएं दीपों का निर्माण कर रही है. इसकी तस्वीर सामने आई है. यह खुद रौशनी को नहीं देख सकती है. लेकिन, दूसरों के त्योहार को रौशन करने में जुटी हुई है.

विज्ञापन
undefined

दीपावली के मौके पर दीपों का महत्व होता है. इस पर्व को दीपों का ही त्योहार कहा जाता है. इस मौके पर पटना की दिव्यांग छात्राएं दीयों के निर्माण कार्य में लगातार जुटी है. यह मोम से सांचे पर दीप बनाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

यह दिव्यांग छात्राएं मोमबत्तियां भी बनाती है. इनकी मोमबत्तियों की खूब डिमांड भी है. अंतर ज्योति बालिका विद्यालय के छात्राएं लगातार डिजाइनर दीपों के निर्माण काम में जुटी हुई है.

undefined

सुंदर और डिजाइनर दीप का छात्राएं निर्माण कर रही है. कई लोग ऐसे दीयों के निर्माण करने के बारे में सोच भी नहीं सकते है. लेकिन, यह छात्राएं इन दीपों को बना रही है.

undefined

इनकी प्रतिभा को देखकर सभी दंग है. लोग इनकी जमकर तारीफ कर रहे है. इनके बनाए गए दीप सभी को बेहद पसंद आ रहे हैं. पन्द्रह बच्चियों ने मिलकर लगभग दस हजार से ज्यादा मोमबत्ती बनाई जा रही है.

undefined

इन मोमबत्तियों की डिमांड बिहार से बाहर कई राज्यों में है. हैदराबाद, पंजाब, चंडीगढ़, रांची के अलावे दूसरे राज्यों में भी इनके बनाए गए उत्पाद की बिक्री होती है.

undefined

इनके बनाए गए उत्पाद को बाहर भेजा जाता है. बता दें कि फिलहाल लोग भी दिवाली को लेकर जमकर खरीददारी कर रहे हैं. दिवाली को लेकर लोगों ने अपने मनपसंद वस्तुओं की खरीदारी करते हैं. ऐसे में इन छात्राओं की ओर से बनाए गए उत्पाद की भी जमकर खरीददारी की जाती है.

undefined

दिवाली के अलावा छठ के लिये सामान की खरीदारी के प्रति लोगों का अच्छा रूझान देखेने को मिलता है. मालूम हो कि इन दीपों का प्रयोग छठ के घाटों को सजाने के लिए भी किया जाता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन