बिहार: युवक की खून से सनी लाश बरामद, फोन पर लड़की की आवाज से बढ़ा सस्पेंस, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में स्थित आरा में शनिवार सुबह युवक का शव बरामद किया गया है. शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार युवक के गले के पिछले भाग में धारधार हथियार से जख्म के निशान मिले है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में स्थित आरा में शनिवार सुबह युवक का शव बरामद किया गया है. शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार युवक के गले के पिछले भाग में धारधार हथियार से जख्म के निशान मिले है. युवक का शव भेल डुमरा एवं सारंगपुर गांव के बीच बधार से बरामद किया गया है. शुरूआती जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है. मृतक रवि कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल गांव निवासी साजन प्रसाद उर्प कलक्टर प्रसाद का बेटा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

शाम में घर से बुलाकर ले गए थे दोस्त

मृतक के चचेरे भाई सुनील कुमार ने जानकारी दी कि मृतक शनिवार की शाम को अपने घर पर ही था. इसके बाद उसका एक दोस्त उसे बुलाने के लिए उसके घर पर आया था. वह, शाम के करीब सात बजे अपने दोस्त के साथ घर से निकला था. वहीं, वह जब देर शाम अपने घर नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. लेकिन, रातभर उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद रविवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक का खून से लथपथ शव देखा. सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे. साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई.

Also Read: Sarkari Naukri: रेलवे में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं को बड़ा मौका, 500 से अधिक पदों पर निकली बहाली
मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि उसके दोस्त के मोबाइल पर जब फोन किया गया तो किसी लड़की ने फोन उठाया और फिर फोन स्विच ऑफ हो गया. इधर, पुलिस कॉल डिटेल खंगालने में जुट गई है. पुलिस प्रेम-प्रसंग समेत हर एंगल से घटना की जांच कर रही है. फिलहाल, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: बिहार: ‘अंदरे कर देंगे..’ स्टेशन पर रेल यात्रियों को डराकर वसूली करता धराया फर्जी सिपाही, जानने वालों ने कहा..

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन