बिहार: बेगूसराय में शराब कारोबारी को गिरफ्तार करके लौट रही पुलिस पर हमला, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

Updated at : 23 Mar 2023 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार: बेगूसराय में शराब कारोबारी को गिरफ्तार करके लौट रही पुलिस पर हमला, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

Bihar Crime News: बेगूसराय में शराब कारोबारी को पकड़ने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया. शराब कारोबारी को पकड़कर लौट रहे पुलिसकर्मी पर हमला हुआ. जिसमें तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार में फिर एकबार बेखौफ शराब कारोबारियों ने पुलिस को निशाना बनाया है. शराब मामले में कार्रवाई करने गयी टीम पर हमला कर दिया गया. एक शराब कारोबारी को दबोचकर लौट रही टीम पर हमला किया गया. शराब कारोबारी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाने की कोशिश की गयी. इस घटना में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. वहीं पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है.

उत्पाद विभाग की टीम पर हमला

बेगूसराय में शराब कारोबारी अब इतने बेखौफ हो चुके हैं कि उत्पाद विभाग की टीम पर हमला करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. बुधवार की देर शाम भी बेखौफ शराब कारोबारियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया. घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली चौक के समीप की है.घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि बथौली में बड़े पैमाने पर शराब कारोबार हो रहा है. जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आई.

शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

इनपुट मिलते ही पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने चिन्हित शराब कारोबारी के घर पर छापेमारी करने पहुंची. छापेमारी के दौरान कारोबारी अपने घर में ही मिल गया. पुलिस ने छापेमारी के क्रम में घर से शराब भी बरामद किए. वहीं शराब जब्त करके कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन आगे की अनहोनी से पुलिसकर्मी भी वाकिफ नहीं थे.

Also Read: सृजन घोटाला: पहले डीएम जिन्हें भगोड़ा घोषित किया गया, जदयू से चुनाव लड़ चुके केपी रमैया को जानें
तीन पुलिसकर्मी घायल

शराब कारोबारी अमरजीत चौधरी को गिरफ्तार कर ज्यों ही उत्पाद विभाग की टीम आगे बढ़ी कि उसके 25-30 सहयोगियों ने टीम पर हमला कर दिया. इस हमले से अंजान पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाने में लगे. हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए.

पुलिस का दो वाहन भी क्षतिग्रस्त

उत्पाद उपाधीक्षक खुशबू कुमारी ने बताया कि शराब कारोबारी को छुड़ाने के लिए उसके सहयोगियों ने विभाग की टीम पर हमला कर दिया. जिसमें जवान शिल्पी प्रजापति, छोटन राम एवं रामागार राय घायल हो गए हैं. पुलिस का दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजकर उत्पाद विभाग पकड़े गए शराब कारोबारी से उसके सहयोगी के संबंध में इनपुट ले रही है.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन