ePaper

Valentine Week में काजल राघवानी के बने खेसारी लाल यादव, ‘तोहके दिलवा में’ सॉन्ग में दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग

Updated at : 12 Feb 2021 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
Valentine Week में काजल राघवानी के बने खेसारी लाल यादव, ‘तोहके दिलवा में’ सॉन्ग में दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग

Khesari Lal Kajal Raghwani Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के सबसे लोकप्रिय एक्टर में से एक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए’ (Dulhan Wohi Jo Piya Mann Bhaye) का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) को देखकर फिल्म का स्पेशल सॉन्ग ‘तोहके दिलवा में ऐसे’ (Tohke Dilwa Me Aise) शुक्रवार को रिलीज किया गया.

विज्ञापन

Khesari Lal Kajal Raghwani Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) के सबसे लोकप्रिय एक्टर में से एक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म दुल्हन वही जो पिया मन भाए (Dulhan Wohi Jo Piya Mann Bhaye) का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) को देखकर फिल्म का स्पेशल सॉन्ग तोहके दिलवा में ऐसे (Tohke Dilwa Me Aise) शुक्रवार को रिलीज किया गया. गाने की शूटिंग लंदन में की गई है. इसमें खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की क्यूट जोड़ी नजर आ रही है.

Also Read: काजल राघवानी की खेसारी लाल को औकात में रहकर बात करने की नसीहत, एक्टर ने क्या दिया जवाब?
गाने को एक मिलियन से ज्यादा व्यूज

भोजपुरी फिल्म दुल्हन वही जो पिया मन भाए का वैलेंटाइन स्पेशल गाना तोहके दिलवा में ऐसे शुक्रवार को रिलीज किया गया. इस गाने को रिलीज के साथ ही ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. वैलेंटाइन वीक में रिलीज गाने ने कुछ घंटों में ही एक मिलियन व्यूज को क्रॉस कर लिया. गाने की शूटिंग लंदन में की गई है. फिल्म में लंदन का प्लॉट भी शामिल है. नए गाने में खेसारी लाल और काजल की कमेस्ट्री देखने को मिल रही है. गाने में खेसारी लाल यादव की दिल छूने वाली आवाज है. म्यूजिक रजनीश मिश्रा की है. गाने के लिरिक्स कुंदन प्रीत ने लिखे हैं. इसे फिल्मची यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

Also Read: खेसारी लाल यादव के सिर पर फगुआ राग, ‘रंग बरसे’ के भोजपुरी वर्जन ‘चूनर चोली’ में ऐसे मचा रहे धमाल
‘दिल में ढुका के बटम’ सॉन्ग भी रिलीज

इसके पहले भोजपुरी फिल्म दुल्हन वही जो पिया मन भाएका सॉन्ग दिल में ढुका के बटम को भी रिलीज किया जा चुका है. इस गाने में खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज है. सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म दुल्हन वही जो पिया मन भाए में मधु शर्मा भी लीड एक्ट्रेस की भूमिका में हैं. फिल्म की शूटिंग लंदन में भी की गई है. इस फिल्म की स्टोरी लव ट्राएंगल पर बेस्ड है. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. इसके डायलॉग भी वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola