VIDEO: मोनालिसा और विक्रांत की ‘दीवानगी’ का कमाल, सोशल मीडिया पर क्यूट कपल का जबर धमाल

Updated at : 18 Jan 2021 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: मोनालिसा और विक्रांत की ‘दीवानगी’ का कमाल, सोशल मीडिया पर क्यूट कपल का जबर धमाल

Monalisa Viral Video: भोजपुरी फिल्मों, टीवी इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाली मोनालिसा का नया वीडियो खूब देखा जा रहा है. वो फोटोज और वीडियो के जरिए फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं. अब, पति विक्रांत के साथ उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है

विज्ञापन

Monalisa Viral Video: भोजपुरी फिल्म्स, टीवी इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया पर धमाल मचाने वाली मोनालिसा का नया वीडियो खूब देखा जा रहा है. वो फोटोज और वीडियो के जरिए फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं. अब, पति विक्रांत के साथ उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वीडियो में मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ एक बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करती दिख रही हैं.

Also Read: मोनालिसा की शादी की सालगिरह पर दिल छूने वाली रोमांटिक पोस्ट, पति विक्रांत बोले- अच्छा सुनो…
‘ऐसी दीवानगी’ वीडियो पर यूजर्स फिदा

नए वीडियो में मोनालिसा पति विक्रांत के साथ शाहरूख खान की दीवाना फिल्म के गाने ऐसी दीवानगी पर डांस करती दिख रही हैं. वीडियो में मोनालिसा के पति विक्रांत भी एक्शन में दिख रहे हैं. कपल की वीडियो में कमेस्ट्री को पसंद किया जा रहा है. वीडियो को 20,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. दोनों के फैंस वीडियो पर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं. दोनों का खास वीडियो वाकई कमाल बन पड़ा है.

https://www.instagram.com/p/CKJpSdPl7G8/
Also Read: Bigg Boss 14 के बाद Instagram पर ब्यूटी क्वीन मोनालिसा का ‘कमली अवतार’, वीडियो से लूटी महफिल
मोनालिसा-विक्रांत की शादी के चार साल

मोनालिसा और विक्रांत ने रविवार को शादी की चौथी सालगिरह मनाई थी. इसी दौरान दोनों ने ऐसी दीवानगी वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. खास पल को सेलिब्रेट करने और एक-दूसरे से गहरे प्यार का इजहार करने के लिए कपल ने बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस वीडियो शेयर किया है. बता दें विक्रांत भी इंडस्ट्री के जाने-माने फेस हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है.

Posted : Abhishek.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola