Bhojpuri Song: लॉकडाउन में रिलीज हुआ Akshara Singh का ‘ऐ चंदा’ गाना, पति की याद में बहा रही आंसू
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Apr 2020 8:46 AM
Akshara Singh ने अपना एक धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘ऐ चंदा’ रिलीज किया है. यूट्यूब पर आते ही यह गाना वायरल हो गया है.
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में छाईं हुईं हैं. उनके हर गाने के प्रति दर्शकों के बीच गजब की दिवानगी देखने को मिल रही है. अब अक्षरा अपने सिंगिंग टैलेंट से भी फैंस को रिझा रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपना एक धमाकेदार भोजपुरी गाना ‘ऐ चंदा’ रिलीज किया है. यूट्यूब पर आते ही यह गाना वायरल हो गया है.
दरअसल यह गाना एक नवविवाहिता के विरह की है, जिसके पति उसके पास नहीं हैं. गाने के जरिये अक्षरा उन्हीं को याद कर रही है. यह गाना अक्षरा के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. गाना ‘ऐ चंदा’ को अक्षरा सिंह ने खुद ही गाया है. इस गाने का लिरिक्स राज कुमार सहनी ने तैयार किया है, जबकि म्यूजिक अजय सिंह बच्चा जी ने दिया है. डिजिटल हेड विक्की यादव हैं.
लॉकडाउन के दौर में रिलीज किए गए अक्षरा के इस गाने को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है. उन्होंने ये गाना लॉकडाउन में अपने घर वालों से दूर दूसरे जगहों पर फंसे हुए लोगों को समर्पित किया है. अक्षरा कहती हैं कि मेरा यह गाना लॉक डाउन में लोगों का मनोरंजन करेगी.
अक्षरा ने कहा इस गाने की शूटिंग बहुत पहले हो गयी थी. लॉकडाउन की वजह से इस गाने को रिलीज करने में थोड़ा लेट हुआ. लेकिन मुझे लगता है कि इस वक्त यह गाना लोगों को पसंद आयेगी. लोग घरों में अपने परिवार के साथ मिलकर इसे इंजॉय कर पायेंगे और ये समझ पायेंगे कि भोजपुरी इंडस्ट्री में भी अच्छी चीजों का निर्माण होता है. वैसे मैं कोरोना से लेकर बचाव के लिए लोगों से आग्रह करूंगी कि आज कल है, तो कल आज होगा, इसलिए अपने घरों रहें. सुरक्षित रहें और मेरे गानों को प्यार दें.
Also Read: Lockdown में वायरल हो रहा Amrapali Dubey का डांस वीडियो, बोल्ड अदाओं से लगा रही आगवहीं, इन दिनों पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक भोजपुरी गाना ‘तबाह कइलू गोरी’ यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है. इस गाने में अक्षरा सिंह अपनी हॉट अदाओं से जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं. इस गाने को यट्यूब पर 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘त्रिदेव’ का है. एक्टिंग के साथ-साथ पवन सिंह ने गाने को गाया भी है. इस गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. गाने के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं. फिल्म ‘त्रिदेव’ में पवन सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, अक्षरा सिंह, नेहा श्री और गोलू मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म के निर्देशक अरविंद चौबे हैं जबकि प्रोडूयसर अरविंद चौबे और पप्पू हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










