ePaper

UP Chunav 2022: बरेली में मतदान से 48 घंटे पहले बंद हो जायेगी शराब की दुकान, यह है वजह

Updated at : 08 Feb 2022 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: बरेली में मतदान से 48 घंटे पहले बंद हो जायेगी शराब की दुकान, यह है वजह

बरेली विधानसभा चुनाव को देखते हुए डीएम ने के मतदान से 48 घंटे पहले शराब और मादक पदार्थ की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है. यही नहीं 10 मार्च को मतगणना के दिन भी शराब और मादक पदार्थ की दुकान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान से 48 घंटे पहले शराब और मादक पदार्थ की दुकानों को बंद कर दिया जाएगा. यह फरमान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम शिवाकांत द्विवेदी की ओर से जारी किया गया है. प्रशासन और पुलिस के अफसर शराब और मादक पदार्थ की बंद दुकानों की मॉनिटरिंग करेंगे. इसके साथ ही 10 मार्च को मतगणना के दिन भी शराब और मादक पदार्थ की दुकान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.

बरेली में विधानसभा चुनाव 2022 का मतदान द्वितीय चरण यानी 14 फरवरी को होगा. मतदान से 48 घंटे पहले शराब और मादक पदार्थ की दुकान को बंद कराया जाएगा. यह आदेश सभी शराब की दुकान के मालिकों को जारी कर दिया गया है. चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब बांटी जाती है. इससे चुनाव प्रभावित होता है. इसके साथ ही चुनाव में झगड़े भी होते हैं. इसी को लेकर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीएम ने लोक शांति बनाएं रखने के उद्देश्य से मतदान के 48 घंटे पहले से मतदान की समाप्ति तक दुकान बंद रहेंगी.

Also Read: बरेली में मायावती की जनसभा में हर विधानसभा से 40-40 कार्यकर्ताओं को बुलावा, कोआर्डिनेटर ने डाला डेरा
मतदाताओं में शराब की डिमांड

प्रशासन और पुलिस भले ही शराब की दुकान 48 घंटे पहले बंद कराने की तैयारी में हों, लेकिन मतदाता प्रत्याशियों से शराब की मांग करने लगे हैं. जिसके चलते प्रत्याशी शराब की व्यवस्था यूपी के साथ-साथ अन्य प्रदेशों से भी करा रहे हैं.

Also Read: UP Chunav 2022: बरेली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का रोड शो 12 फरवरी को, तैयारियों में जुटे नेता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) की तारीखों का ऐलान हो गया है. यहां 7 चरणों में चुनाव होंगे. यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा. 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola