Bareilly News: छेड़खानी के मुकदमे में सुलह का बना रहे थे दबाव, न मानने पर अपहरण कर युवती को पिलाया जहर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Nov 2021 9:50 PM
बरेली में युवती का अपहरण कर जहर पिलाने का मामला सामने आया है. युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने छेड़खानी के मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है,
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली की नगर पालिका बहेड़ी में छेड़खानी के आरोपियों ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया है. फैसला नहीं करने से नाराज आरोपियों ने युवती को अगवा कर अपने घर में कैद कर लिया. इसके बाद जहर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया. हालांकि मौत से पहले युवती ने आरोपियों के नाम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. थाना बेहड़ी पुलिस ने अर्द्ध बेहोशी की हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
जिला अस्पताल में युवती के परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे युवती घर से गायब हो हुई थी. उसके कुछ घंटे बाद फोन आया तो वह आरोपियों के घर पर थी. इस दौरान आरोपियोें ने ही पुलिस को 112 पर युवती के जहर खाने की सूचना दी थी. जब वह पहुंचे तो पुलिस भी पहुंची और युवती को कमरे से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसने बुधवार दोपहर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
Also Read: Bareilly Crime News: बरेली में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
परिजनों ने बताया कि आरोपी काफी समय से फैसले का दबाव बना रहे थे. मुकदमा दर्ज होने के बाद से यह लोग उनके पीछे पड़ गए थे. आए दिन कमेंट करना और विरोध पर गाली-गलौज कर धमकी देना आम बात हो गई थी. उन पर जबरन मुकदमा वापस लेने और फैसला करने का दबाव बना रहे थे. कई बार उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की. जिससे इनके हौसले और बढ़ गए और इस दुस्साहसपूर्ण वारदात को अंजाम दे डाला.
परिजनों ने आरोपियों पर युवती की हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि दबाव बनाने के बाद भी उन्होंने मुकदमा वापस नहीं लिया. कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है. 25 नवंबर को भी कोर्ट में सुनवाई की तारीख है. आरोपियों को डर सता रहा था कि अगर मुकदमा वापस नहीं हुआ या समझौता नहीं हुआ तो उन्हें सजा हो जाएगी. इसलिए उनकी बेटी का भी जीना दुश्वार कर रखा था.
दूसरी तरफ, युवती का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पड़ताल के आधार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
वीडियो में मामला कुछ और जबकि पुलिस की पड़ताल में कुछ और सामने आ रहा है. पुलिस की मानें तो जब यूपी 112 टीम पहुंची तो कमरा बाहर से बंद नहीं था. युवती का उन्होंने मौके पर वीडियो बनाया है, जिसमें युवती ने कहा था कि एक आरोपित से उसके प्रेम संबंध थे. संबंध बनाने के बाद भी वह शादी नहीं कर रहा था. आज भी उसने मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन शादी से मना कर रहा है,जिसके चलते उसने जहर पीने की बात कही थी.
Also Read: Bareilly News: बरेली में शादी से इंकार करने पर युवती की हत्या, भाई के सामने गोलियों से किया छलनी
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. पड़ताल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










