Bareilly News: बरेली में मेडिकल स्टोर से अफीम की तस्करी, STF की छापेमारी में तस्कर गिरफ्तार

बरेली में अफीम तस्करी का धंधा लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामले में शनिवार को एसटीएफ ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है.
Bareilly News: बरेली में एक मेडिकल स्टोर से अफीम तस्करी का धंधा काफी समय से चल रहा था. शनिवार को एसटीएफ ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर अफीम तस्करी का भंडाफोड़ किया. इसके साथ ही अफीम बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. तस्कर ने कई बड़े राज का खुलासा किया है.
दरअसल, बरेली में स्मैक और अफीम की तस्करी का धंधा बढ़ता ही जा रहा है. तस्कर पहले सप्लाई पहुंचाने और बेचने के लिए गोपनीय रूप से लोगों का इस्तेमाल करते थे. मगर, अब यह तस्कर जीवन रक्षक दवाओं को बेचने वाले मेडिकल स्टोर का भी इस्तेमाल करने लगे हैं.
शनिवार सुबह एसटीएफ ने शहर के सुभाषनगर में एक मेडिकल स्टोर पर अफीम तस्करी की सूचना पर छापा मारा. यहां से अफीम बरामद हुई है. तस्कर मेडिकल स्टोर से ही अफीम की सप्लाई ग्राहकों तक करता था. इसके साथ ही मेडिकल संचालक भानु को गिरफ्तार कर लिया है.
Also Read: Bareilly News: प्रेम प्रसंग के कारण युवक की पीटकर हत्या, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
तस्कर ने एसटीएफ को बताया कि वह उत्तराखंड और अन्य शहरों तक अफीम की तस्करी करता है. एसटीएफ ने लंबे समय से आरोपित का फोन सर्विलांस पर लगा रखा था. उसके बारे में एक-एक जानकारी जुटाई जा रही थी. शनिवार को एसटीएफ ने आरोपित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.
Also Read: Bareilly News: दुकानदार के घर से प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद, जांच के लिए भेजा गया नमूना
यह तस्कर बदायू रोड का रहने वाला है. उसने बताया कि वह लंबे समय से दवाओं के बीच अफीम तस्करी की सप्लाई कर रहा था. एसटीएफ ने आरोपी तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके साथ ही उसके मोबाइल के जरिए कई बड़े तस्करों की तलाश में जुट गई है.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




