Bareilly News: मामूली विवाद पर दबंग ने भाई के सीने में उतार दी गोली, तलाश में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

बरेली में एक दबंग युवक ने मामूली विवाद पर अपने ही तहेरे भाई को गोली मार दी. फिलहाल, घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. जहां उसका उपचार चल रहा है. वहीं, पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है.

विज्ञापन

Bareilly News: बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर से सोमवार को हत्या की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक दबंग युवक ने मामूली विवाद पर अपने ही तहेरे छोटे भाई को गोली मार दी. फिलहाल, घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. साथ ही पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है.

विज्ञापन

मामूली विवाद पर मार दी गोली

दरअसल, घायल अमित कुमार के परिजनों के मुताबिक, उसके पिता अक्सर अपने घर के आंगन में लैट्रिन कर लिया करते थे, जिस पर मां अनीता पिताजी से नाराज हो गयी थी, और आपस में बात कर रही थी, तभी चचेरा भाई शिव कुमार अमित की मां को गाली देने लगा, गाली देने का विरोध मां और बेटे अमित ने किया तो, शिवकुमार ने मारपीट करते हुए अमित के गोली मार दी. गोली लगने से अमित घायल हो गया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

तमंचे की गोली अमित कुमार के पेट में लगी. परिजनों ने थाना भोजीपुरा पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं आरोपी शिव कुमार की तलाश जारी है. पुलिस अफसरों ने घटना को संज्ञान में लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola