Bareilly Crime: फरीदपुर में अघोरी बाबा की गला रेतकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jan 2023 6:53 PM

विज्ञापन

Bareilly Crime News: बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र स्थित श्मशान भूमि में अघोरी बाबा का खून से लथपथ शव मिला है. इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ एसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. और हत्या की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला परा स्थित श्मशान भूमि में अघोरी बाबा का खून से लथपथ शव मिला है. इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. कुछ देर बाद सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ एसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. इसके साथ ही हत्या की जांच की जा रही है.

क्या है पूरा मामला

फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला परा स्थित जय मां काली शमशान भूमि में 60 वर्षीय बाबा भूषण नाथ (अघोरी बाबा) पिछले 25 वर्षों से रह रहे थे. उनकी अज्ञात लोगों ने गला रेत कर हत्या कर दी. लोगों ने देखा, तो कमरे में अघोरी बाबा का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई.

Also Read: बरेली-मुरादाबाद MLC सीट के BJP कैंडिडेट डॉ. जयपाल सिंह ने दाखिल किया नामांकन, मंत्री धर्मपाल सिंह रहे मौजूद

थाना पुलिस के साथ ही एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने लोगों से बातचीत कर जानकारी ली. कुछ लोगों ने बताया कि बाबा काफी समय से थे. वह पूजा पाठ करते थे. उनसे कुछ लोग टेंशन रखते थे. पुलिस सीसीटीवी से भी हत्यारों की तलाश में जुटी है. इसके लिए रास्ते के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. इसके साथ ही अघोरी बाबा से जुड़े लोगों की भी जानकारी ली जा रही है. उनके मोबाइल को भी खंगाला गया है.

एसपी राजकुमार ने क्या कहा

एसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि किसी धारदार हथियार से अघोरी बाबा की हत्या की गई है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. इसके साथ ही खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है.

रिपोर्ट-मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola