ePaper

Bareilly Crime News: घर के बाहर खेल रही 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी को जेल

Updated at : 30 Nov 2021 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
Bareilly Crime News: घर के बाहर खेल रही 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी को जेल

Bareilly Crime News: बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में घर के बाहर खेल रही 12 वर्षीय मासूम को प्लॉट पर बने ऑफिस में ले जाकर दुष्कर्म किया गया. आरोपी ने किसी अन्य को बताने पर उसको परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी. डर के कारण बुआ के घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती सुनाई तो हड़कंप मच गया. इस मामले में बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम व दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है.

शहर के थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के पिता के मुताबिक, उनके घर के सामने ही हजियापुर निवासी तरुण कुर्मी उर्फ गोविंदा का प्लॉट है. उनकी 12 वर्षीय बेटी अपने भाई के साथ खेल रही थी. इसी दौरान आरोपी तरुण उनकी नाबालिग बेटी को प्लॉट पर बने ऑफिस में ले गया. यहां पर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान उनकी बेटी के चिल्लाने पर आरोपी ने उसके मुंह को अपने हाथ से दबा लिया. इसके बाद आरोपी तरुण ने नाबालिग को धमकाया कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे और हमें (माता-पिता को) जान से मार देगा.

Also Read: Bareilly Crime News: लाखों की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, चार फरार

बच्ची आरोपी की धमकी के डर के कारण अपने घर न जाकर अपनी बुआ के घर गई और आपबीती बताई. इसके बाद बुआ ने पीड़िता के माता पिता को फोन कर मामले की जानकारी दी. पिता के मुताबिक, जब वह अपनी बेटी के पास पहुंचे तो उसने डरते हुये रोते-रोते उस पर हुए अत्याचार के बारे में जानकारी दी जिसके बाद पीड़ित पिता थाना बारादरी पहुंचे और आरोपी तरुण उर्फ गोविंदा की मामले में शिकायत की.

Also Read: Bareilly News: बरेली में सात लोगों को उम्र कैद की सजा, हत्या और दहेज हत्या में थे आरोपी

बारादरी पुलिस ने आरोपी तरुण उर्फ गोविंदा के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम के साथ ही जान से मारने की धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है. पीड़िता का मेडिकल कराकर उसके कोर्ट में बयान कराने की तैयारी कर रही है.

थाने में शिकायत करने पहुंचे पिता के आने के बाद बारादरी पुलिस ने आरोपी तरुण उर्फ गोविंदा की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी थी लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका था और फरार हो गया था. वहीं पुलिस के मुखबिर तंत्र ने एक्टिव होकर मामले में आरोपी को पकड़वा दिया, जिसको बारादरी पुलिस ने मंगलवार को चालान कर जेल भेज दिया है.

Also Read: Bareilly Crime News: आबकारी विभाग ने पकड़ी 12 लीटर अवैध शराब, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

(रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola