भाजपा नेत्री की गाड़ी में ट्रक ने मारी टक्कर, विधायक का हाथ-पैर टूटा, पटना रेफर

Updated:
विज्ञापन

बांका जिले के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक डा. निक्की हैंब्रम सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं. रविवार देर रात भाजपा विधायक को सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आई. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया. जहां उन्हें भर्ती किया गया है.

विज्ञापन

बांका जिले के कटोरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक डा. निक्की हैंब्रम सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं. रविवार देर रात भाजपा विधायक को सड़क दुर्घटना में गंभीर चोटें आई. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भागलपुर ले जाया गया. जहां उन्हें भर्ती किया गया. वहीं बेहतर इलाज के लिए उन्हें अब पटना रेफर कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बता दें कि भाजपा विधायक डा. निक्की हैंब्रम की गाड़ी देर रात सड़क हादसे का शिकार हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक डा. निक्की हैंब्रम कटोरिया से पटना जा रही थीं.बरियारपुर के निकट सामने से आ रही एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी. जिस तरफ विधायक बैठी थी, कार में उसी तरफ से टक्कर लगी. जिससे विधायक का दाहिना हाथ व दाहिना पैर टूट गया है.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही विधायक के समर्थक व सक्रिय कार्यकर्ता भागलपुर पहुंचे और उनका कुशलक्षेम पूछा. भागलपुर स्थित प्राइवेट क्लीनिक में उनका उपचार चला. जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया है.

Also Read: राबड़ी देवी को ‘प्रसाद’ देकर बोले यूपी के बाबा, जल्द टूटेगी लालू की बेड़ी, तेजस्वी बनेंगे प्रधानमंत्री

Posted By :Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन