सूरज से चार्ज होने वाली इलेक्ट्रिक कार, ₹3.25 लाख शुरुआती कीमत और 3 लोगों के बैठने की जगह, 2027 में शुरू होगी डिलीवरी

Updated:
विज्ञापन

वेव ईवा (फोटो: evayve)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार 'Vayve Eva' पेश हो गई है. यह कार छत पर लगे सोलर पैनल की मदद से चार्ज होगी, जिससे इसे रोजाना 12 किमी तक की अतिरिक्त रेंज मिलेगी. आइए जानते हैं इस कार की रेंज, कीमत, बैटरी विकल्प और पेट्रोल कार के मुकाबले बचत की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच अब सफर को आसान और सस्ता बनाने के लिए एक नया विकल्प आ गया है. पुणे की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Vayve Mobility ने भारत की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार 'Vayve Eva' पेश कर दी है. सबसे खास बात यह है कि यह कार सिर्फ बिजली से ही नहीं, बल्कि सूरज की धूप से भी चार्ज हो सकती है. आइए जानते हैं इस अनोखी कार की कीमत, रेंज और फीचर्स के बारे में...

विज्ञापन

धूप से चार्ज होगी कार

इस कार की सबसे बड़ी खूबी इसकी छत पर लगा सोलर पैनल है. कंपनी का दावा है कि अगर गाड़ी को अच्छी धूप मिलती है, तो सोलर पैनल से रोजाना 10 से यानी 12 KM तक की एक्स्ट्रा रेंज मिल जाएगी. यानी सालभर में करीब 3,000 KM का सफर आप बिल्कुल फ्री यानी सोलर एनर्जी से तय कर सकते हैं.

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इसे कभी बिजली से चार्ज नहीं करना पड़ेगा. सोलर पैनल बैटरी को सपोर्ट देता है, लेकिन लंबी दूरी या कम धूप वाले दिनों में इसे सामान्य इलेक्ट्रिक चार्जर से भी चार्ज करना होगा.

ये भी पढ़ें: 450Km से ज्यादा रेंज की उम्मीद, 6 और 7 लोगों तक के बैठने का विकल्प, जल्द लॉन्च होंगी टाटा की ये 5 इलेक्ट्रिक कारें

क्या है कीमत और बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान?

Vayve Eva को कंपनी ने बेहद किफायती कीमत पर उतारा है. इसकी शुरुआती कीमत 3.25 लाख रुपये रखी गई है.

  • बैटरी सब्सक्रिप्शन के साथ: ₹3.25 लाख (इस प्लान में बैटरी इस्तेमाल करने के लिए आपको 2 रुपये/KM का शुल्क देना होगा, साथ ही न्यूनतम मासिक KM की शर्त भी होगी).
  • बैटरी सहित कीमत: ₹3.99 लाख से शुरू.

Vayve Eva के 3 शानदार वेरिएंट

कंपनी ने इस कार को 3 अलग-अलग वेरिएंट्स में उतारा है, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से चुनाव कर सकें:

वेरिएंटबैटरी क्षमतादावा की गई रेंजएक्स-शोरूम कीमत
Nova9 kWh125 KM₹3.99 लाख
Stella12.6 kWh175 KM₹4.99 लाख
Vega18 kWh250 KM₹5.99 लाख

3 लोगों के बैठने की जगह और शानदार पिकअप

  • सीटिंग क्षमता: इस कार में 3 लोगों के बैठने की जगह दी गई है. आगे ड्राइवर के लिए एक सीट और पीछे दो लोग आराम से बैठ सकते हैं. इसका बंद केबिन आपको धूप, धूल और बारिश से पूरी तरह सुरक्षित रखेगा.
  • रफ्तार: शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए यह बेहतरीन है. यह कार महज 5 सेकंड में 0 से 40 KM/घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है.
  • डिलीवरी: कंपनी की योजना साल 2027 में इसकी डिलीवरी शुरू करने की है.

पेट्रोल कार के मुकाबले कितनी होगी बचत?

इसे एक उदाहरण से समझते हैं. मान लीजिए कोई व्यक्ति हर महीने 1,000 KM कार चलाता है. इसमें करीब 300 KM की रेंज सोलर चार्जिंग से मिल जाती है और बाकी 700 KM के लिए बिजली से चार्जिंग करनी पड़ती है.

खर्च का हिसाबपेट्रोल कारVayve Eva
मासिक दूरी1,000 KM1,000 KM
औसत माइलेज/खपत16 KM/L700 KM की ग्रिड चार्जिंग + 300 KM सोलर
पेट्रोल की कीमत₹105/L₹8 प्रति यूनिट बिजली
अनुमानित मासिक खर्च₹6,560₹500-650
3 साल का खर्च₹2,36,160₹18,000-23,400

किसके लिए सबसे बेस्ट है यह कार?

Vayve Eva उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है, जिन्हें रोज शहर के अंदर ऑफिस या छोटे-मोटे कामों के लिए 25 से 40 KM का सफर तय करना होता है. इसका छोटा साइज ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या से भी राहत दिलाएगा.

(नोट: गाड़ी खरीदने से पहले इसकी वास्तविक रेंज, चार्जिंग का समय और अपने शहर में सर्विस नेटवर्क की पूरी जानकारी जरूर जुटा लें.)

ये भी पढ़ें: 17-इंच तक के बड़े पहिए, 12.3-इंच का टचस्क्रीन और अंडरबॉडी CNG टैंक के संभावित विकल्प, जल्द लॉन्च होंगी ये 3 नई हैचबैक कारें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola