Sun Outage : कुछ समय के लिए टाटा स्काई की सेवा हुई बाधित, सन आउटेज है इसकी वजह, जानें इसके बारे में
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Mar 2021 1:47 PM
Sun Outage : टाटा स्काई के सब्सक्राइबर्स को आज दोपहर करीब एक बजे कुछ समय असुविधा का सामना करना पड़ा. दरअसल उनके उनके टीवी पर "Transmission Interrupted By a Sun Outage" का मैसेज नजर आ रहा था.
-
सन आउटेज होता क्या है ?
-
सन आउटेज का टीवी चैनलों पर प्रभाव नजर आता है
-
इस तरह की घटनाएं “सौर उपग्रह हस्तक्षेप” नामक एक घटना के कारण होती है
टाटा स्काई के सब्सक्राइबर्स को आज दोपहर करीब एक बजे कुछ समय असुविधा का सामना करना पड़ा. दरअसल उनके उनके टीवी पर “Transmission Interrupted By a Sun Outage” का मैसेज नजर आ रहा था. अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर ये सन आउटेज होता क्या है ? तो आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं…
क्या होता है सन आउटेज : दरअसल साल में दो बार, “सूरज के बाहर निकलने” के कारण कुछ हद टीवी चैनलों पर प्रभाव नजर आता है. इस तरह की घटनाएं “सौर उपग्रह हस्तक्षेप” नामक एक घटना के कारण होती है, जो कुछ वक्त के लिए होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सूरज सीधे केबल संकेतों को प्रसारित करने वाले उपग्रहों के पीछे से गुजरता है. जब सूर्य को एक उपग्रह, सौर विकिरण के साथ संरेखित किया जाता है, तो सूर्य एक ऊर्जा उत्सर्जित करने का काम करता है.
Also Read: ALERT: 1 अप्रैल से आपकी कार में नहीं होगा यह जरूरी फीचर, तो कटेगा भारी चालान
कुछ मिनट के लिए प्रभाव : आज करीब एक बजे इस घटना का प्रभाव नजर आया हालांकि यह कुछ मिनटों के लिए दिखा. करीब 5 मिनट के बाद चैनलों का प्रसारण फिर से शुरू हुआ और लोग अपने-अपने कार्यक्रम का आनंद टेलीविजन में लेने लगे.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










